Home चंदौली मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन

मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन

0
मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन

सकलडीहा पी0जी0 कॉलेज मिशन शक्ति 05 के तहत सकलडीहा पीजी कॉलेज में जागरूकता रैली का आयोजन

सकलडीहा। पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को समर्पित यूपी सरकार की प्रमुख पहल “मिशन शक्ति” के पांचवें चरण के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व कॉलेज के प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने किया।यह रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर आस-पास के क्षेत्रों में निकाली गई।जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों, कानूनी सुरक्षा, आत्म-रक्षा और लैंगिक समानता के संदेश को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। प्रतिभागियों ने अपने अपने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर कस्बे के भ्रमण किया। बैनर पर कई तरह के महिला सशक्तिकरण से जुड़े नारे भी लिखे हुए थे।वही प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि “मिशन शक्ति” एक जन आंदोलन है और शिक्षण संस्थानों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएं। आज की यह रैली इसी दिशा में एक सार्थक कदम है।कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।इस कार्यक्रम के माध्यम से कॉलेज परिवार ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया है। इस कार्यक्रम में कॉलेज के अधिकारी प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।इस मौके पर प्रोफेसर दया निधि सिंह यादव, प्रोफेसर विजेंद्र सिंह, प्रोफेसर महेंद्र सिंह ,श्री अजय कुमार यादव, डॉ0 पवन ओझा सहित कॉलेज के अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्टाफ सदस्य सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Previous article महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का सशक्त संदेश
Next article करवा चौथ के दिन भी खरीदारी को लेकर कस्बा के तिराहे पर लगा रहा लंबी जाम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page