Home कृषि आगामी बोई जाने वाली फसल के बचाव हेतु बीज शोधन अत्यंत महत्वपूर्ण

आगामी बोई जाने वाली फसल के बचाव हेतु बीज शोधन अत्यंत महत्वपूर्ण

0
आगामी बोई जाने वाली फसल के बचाव हेतु बीज शोधन अत्यंत महत्वपूर्ण

बीज शोधन/भूमि शोधन अभियान रबी वर्ष 2025 को किया जाएगा।

चन्दौली। रबी की बुआई का समय आ रहा है। कृषक भाइयों को सूचित करना है कि बुआई से पहले बीज शोधन अवश्य किया जाय। फसलो में रोग, बीज, मृदा, वायु एवं कीटो द्वारा फैलते है एवं बीज जनित रोगो का कोई भी उपचार सम्भव नही है। बीज जनित/भूमि जनित रोगों से आगामी बोई जाने वाली फसल के बचाव हेतु बीज शोधन अत्यंत महत्वपूर्ण है।बीज शोधनः बीज शोधन का कार्य कार्बेन्डाजिम 50 प्रतिशत अथवा थीरम 75 प्रतिशत 2.5 ग्राम से 3 ग्राम प्रति किग्रा बीज की दर से तथा ट्राइकोडर्मा जैविक रसायन द्वारा 5 से 10 ग्राम प्रति किग्रा बीज की दर से किया जाता है। बीज शोधन द्वारा फसल की रोगो से सुरक्षा कर अधिक पैदावार ली जा सकती है, जिससे कृषको की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। अतः किसान भाइयो को बीज शोधन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति ध्यान देना चाहिए। बीज शोधन / भूमि शोधन रसायन कृषि रक्षा इकाइयो पर 75 प्रतिशत अनुदान पर बीज शोधक रसायन उपलब्ध है अधिक जानकारी के लिए अपने विकासखण्ड की कृषि रक्षा इकाई पर संपर्क कर सकते हैं।भूमि शोधनः भूमि शोधन हेतु 2.5 किग्रा0 / हेक्टे० ट्राइकोडर्मा या ब्यूबेरिया बैसियाना बायो रसायन को 75 किग्रा0 सड़ी हुई गोबर की खाद में मिलाकर 10-12 दिन तक छाया युक्त स्थान पर रखकर पानी के छीटे मारें ताकि नमी बरकरार रहे। तत्पश्चात् इस 75 किग्रा0 गोबर की खाद जो कि बायोपेस्टीसाइड में तब्दील हो चुका है इसे जुताई करके बुवाई से पहले खेत में मिला दें। इससे खेत में मौजूद दीमक एवं फफूंद से छुटकारा मिलेगा साथ ही साथ खेत में जैविक खाद की कमी भी पूर्ण हो जायेगी ।

Previous article दृष्टि बाधित बच्चों संग डिप्टी कलेक्टर ने मनाया दीपावली
Next article डंपर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल।
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page