ताजपुर में गोदाम मार्ग पर बहता गंदा नाला का पानी
सकलडीहा। ताजपुर गांव के गैंस एजेंसी मार्ग पर बीते कई दिनों से नाला का निर्माण नहीं होने के कारण सड़क पर गंदा नाला का पानी बह रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रधान और विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं हो पा रहा है। डाला छठ माहपर्व से पूर्व जलभरॅाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है।
सकलडीहा गैस गोदाम मार्ग के समीप मंदिर और सरोवर है। इसी मार्ग से होकर ग्रामीण मुगलसराय अलीनगर मुख्य मार्ग के लिये जाते है। बीते कई माह से गैस गोदाम के मुड़ान पर नाला का निर्माण नहीं होने से सड़क पर नाबदान का गंदा पानी बह रहा है। सड़क के किनारे कूड़ा करकट का अंबार भी लगा हुआ है। आने जाने वाले राहगीर और महिलाओं को काफी समस्या होती है। नवरात्र में भी इसी गंदे पानी के बीच होकर महिलायें मंदिर और गांव में जाने के लिये मजबूर रही। जबकि कई बार गांव के लोगों ने जलभरॉव की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया। इसके बाद भी ग्राम प्रधान से लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जिससे सड़क पर जलभरॉव के कारण क्षतिग्रस्त हो रहा है। जबकि यह सड़क पर बीते वर्ष पिचिंग कार्य और मरम्मत हुआ था। लेकिन सड़क के किनारे नाला निर्माण नहीं होने से जल निकासी की समस्या बनी हुई है। गांव के सतीष पांडेय, राजेश चौहान,आशीष, महेन्द्र,रामलाल आदि ग्रामीणों ने गांव में जाने वाली मार्ग के किनारे नाला निर्माण कराये जाने की मांग उठाया है।
