Home चंदौली धनतेरस पर सकलडीहा एसडीएम और सीओ ने कस्बा में किया मार्च

धनतेरस पर सकलडीहा एसडीएम और सीओ ने कस्बा में किया मार्च

0
धनतेरस पर सकलडीहा एसडीएम और सीओ ने कस्बा में किया मार्च
धनतेरस पर सकलडीहा एसडीएम और सीओ ने कस्बा में किया मार्च

सकलडीहा कस्बा में पुलिस फोर्स के साथ धनतेरस पर सीओ स्नेहा तिवारी और कोतवाल

सकलडीहा। धनतेरस को लेकर डीएम और एसपी के निर्देश पर एसडीएम कुंदन राज कपूर और सीओ स्नेहा तिवारी ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बा सहित क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान व्यापारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
धनतेरस और दिवाली की पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के निर्देश पर बड़ी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में पुलिस की जगह जगह तैनाती औ गश्त लगाया गया है। इसी क्रम में सकलडीहा कस्बा,चतुर्भुजपुर और नईबाजार में सीओ स्नेहा तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने जगह जगह पैदल मार्च किया। वही एसडीएम कुंदन राज कपूर ने तहसील के अधिकारियों के साथ शांति व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में भ्रमण शील रहे। सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि धनतेरस पर देर रात तक दुकानें नहीं खोले। बाहर के दुकानदार समय से घर पहुंचे। इसके साथ ही किसी प्रकार की समस्या होने पर तुंरत 112 पर फोन करके सूचना दे। इस मौके पर कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव,कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय,जयशंकर चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article ताजपुर गैस गोदाम मार्ग पर सड़क पर बह रहा गंदा नाला का पानी
Next article कानून व्यवस्था के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page