Home चंदौली बरसात के कारण मुख्य मार्ग पर जलभरॉव से परेशानी

बरसात के कारण मुख्य मार्ग पर जलभरॉव से परेशानी

0
बरसात के कारण मुख्य मार्ग पर जलभरॉव से परेशानी
बरसात के कारण मुख्य मार्ग पर जलभरॉव से परेशानी

बरसात के कारण कस्बा के मुख्य मार्ग पर जलभरॉव

सकलडीहा। सकलडीहा में फोरलेन सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। बीते तीन साल से डाकघर से लेकर यूबीआई बैंक तक सड़क चौड़ीकरण नहीं होने मार्ग जगह जगह गड्डे में तब्दील होगया है। बरसात होने पर सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। कस्बावासियों ने सड़क निर्माण कार्य तेजी से शुरू कराये जाने की मांग किया है।
सकलडीहा कस्बा में करीब एक किलोमीटर से भी कम सड़क निर्माण कार्य बीते तीन साल से आधा अधूरा पड़ा हुआ है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से बीते कई दिनों से सड़क वन वे निर्माण करके छोड़ दिया गया है। धीमी गति से कार्य होने से आने जाने वाले राहगीरों को काफी समस्या होती है। डाकघर से लेकर यूनियन बैक और शिव मंदिर तक सड़क जगह जगह गड्ढे में तब्दील होगया है। बरसात होने पर मार्ग पर जलभरॅाव के कारण पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। वही सड़क निर्माण को लेकर जगह जगह सड़क बंद करने से आवागमन करने वाले वाहन स्वामियों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। कस्बा के व्यापारी नेता राकेश मोदनवाल,अरविंद राजभर, विनोद गुप्ता,हिमांशु वर्मा,जयप्रकाश जायसवाल,मारकंडे जायसवाल,दिनेश रस्तोगी,दिलीप जायसवाल,आजाद,शुभम सिंह आदि ने कार्यदायी संस्था से तेजी से निर्माण कार्य शुरू कराये जाने की मांग किया है। जिससे आने जाने वालों को सहुलियत मिल सके।

Previous article 4 नवंबर से लेकर 4 दिसम्बर तक हर घर के मतदाताओं की होगी जांच
Next article यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page