Home चंदौली डीएलएड की तृतीय समेस्टर परीक्षा में 200 परीक्षार्थी अनुपस्थित

डीएलएड की तृतीय समेस्टर परीक्षा में 200 परीक्षार्थी अनुपस्थित

0
डीएलएड की तृतीय समेस्टर परीक्षा में 200 परीक्षार्थी अनुपस्थित
डीएलएड की तृतीय समेस्टर परीक्षा में 200 परीक्षार्थी अनुपस्थित

सकलडीहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से डीएलएड की तृतीय समेस्टर की परीक्षा शुक्रवार को कुल चार केन्द्रों पर तीन पालियों में हुई। इस परीक्षा में कुल 200 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में गणित और तीसरी पाली में सामाजिक अध्ययन की परीक्षा कराया गया। डायट प्राचार्य विकायल भारती परीक्षा सेंटरों पर पहुंचकर परीक्षा की सुचिता को लेकर सख्ती के निर्देश दिए।
डीएलएड की तृतीय समेस्टर की परीक्षा को लेकर आदित्य नारायण इंटर कॉलेज चकिया, अशोक इंटर कॉलेज बबुरी, नगर पालिका इंटर कॉलेज पीडीडीयू नगर और महेन्द्र टेक्निकल कॉलेज चंदौली में सेंटर बनाया गया है। पाचवें दिन सुबह की प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में कुल 1983 छात्र पंजीकृत थे। जिसके सापेक्ष 1919 परीक्षार्थी शामिल हुए। 64 अनुपस्थित रहे। वही दूसरी पाली में गणित की परीक्षा कराया गया। परीक्षा में कुल 2012 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1942 परीक्षा दिया। 70 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में 1940 के सापेक्ष 1874 परीक्षा में सम्मलित रहे। 66 अनुपस्थित रहे। डायट प्राचार्य विकायल भारती ने बताया कि परीक्षा को लेकर कक्ष निरीक्षक के साथ डायट के पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। परीक्षा की सुचिता को बनाये रखने को लेकर डायट प्रशासन सख्त है।

Previous article रन फॉर यूनिट के तहत पुलिस कर्मियों ने लगायी दौड़
Next article सकलडीहा सीएचसी का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page