अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सकलडीहा सीएचसी का निरीक्षण करते हुए साथ में चिकित्साधिकारी
सकलडीहा। जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग के निर्देश पर सोमवार को करीब तीन बजे अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सकलडीहा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों की उपस्थिती सहित दवा और ओपीडी की जांच किया। इस दौरान सीएचसी सहित अन्य निजी हास्पीटलों पर बायोमेट्रिक निस्तारण के बारे में जानकारी लिया। चेताया कि किसी भी हाल में बाहर की दवा नही लिखा जाय। जांच के दौरान सबकुछ ठीक होने पर चिकित्सकों की प्रशंसा किया।
शासन की ओर से लगातार चिकित्सकी सुविधा को लेकर मॉनिटरिंग किया जा रहा है। जिससे गांव गिरॉव की गरीब महिला और पीड़ितों को समय से उपचार और दवा मिल सके। इसके साथ ही प्रसव,नसबंदी,एक्सरे,जांच,टीकाकरण,हेल्थ वेलनेस सेंटर,एडीशनल पीएससी पर नियमित चिकित्सकों के माध्यम से जांच और परामर्श की सुविधा बराबर मिल सके। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार डीएम के निर्देश पर सकलडीहा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बोयोमेटि्रक कूड़ा निस्तारण का बेहतर प्रबंध करने को बताया। साथ ही सीएचसी के चिकित्सको की ओर से निजी हास्पीटलों का बायोमेट्रिक कूड़ा निस्तारण का निगरानी रखने को कहा। हर हाल में चिकित्सकों द्वारा सरकारी दवा लिखने के लिये निर्देशित किया। समय से गर्भवती महिलाओं की जांच व बच्चों का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक डा.संजय यादव,डा.बीके प्रसाद,डा.संजीव जायसवाल, डा.पूजा सिंह,एचईओ रजीनकांत राय,उपेन्द्र,शाहिद अंसारी,क्षितिज सिंह,आरके वर्मा,शेषनाथ यादव शिवेंद्र सिंह,सहित अन्य रहे।


