Home चंदौली वृद्ध गरीबो में हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरण,कंबल पाकर लोगो के चेहरे खिले

वृद्ध गरीबो में हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरण,कंबल पाकर लोगो के चेहरे खिले

0
वृद्ध गरीबो में हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरण,कंबल पाकर लोगो के चेहरे खिले

वृद्ध गरीबो में हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरण,कंबल पाकर लोगो के चेहरे खिले

सकलडीहा। इंटर कॉलेज सभागार में हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 215 वृद्ध महिला और पुरुषों को कंबल प्रदान किया गया। इस दौरान कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक अमरनाथ राय ने हंसू राय की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। उन्होंने कंबल वितरण को कृपा नहीं सहयोग की बात कही।
आपको बता दें कि हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से दशकों से कंबल वितरण किया जा रहा है।उसी क्रम में रविवार को भी कंबल वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अमरनाथ राय ने कहा कि सफर ही जीवन है और मंजिल मौत है।क्योकि मंजिल पर पहुचने के बाद इंसान ठहर जाता है।इसलिए निरंतर अपने को सफर में ही रखना चाहिए।यह कंबल वितरण भी सफर ही है।जो निरंतर चल रहा है।उन्होंने कहा कि हंसू राय अब हमारे बीच नही है।वह हमेशा कहा करते थे कि कंबल वितरण दया नही सहयोग है।हम सभी एक दूसरे के सहयोग से ही चल रहे है।देश के विकास में आप का भी बड़ा सहयोग है।मकान बनाने से लेकर सड़क बनाने तक। इसलिए आप हमारे लिए पूज्यनीय है।इस यज्ञ रूपी कार्यक्रम में हम सबको आपलोगो का आशीर्वाद मिल रहा है।यह वरदान से कम नही है।इस मौके पूर्व उप जिलाधिकारी लल्लन राम,आरपी कुशवाहा,गीता सिंह,विद्युत प्रकाश,कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव,प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी,सत्य मूर्ति ओझा, किशन वर्मा,दीक्षा अग्रहरि,सुरेन्द्रकांत मिश्रा, तेजू राय,नवनीत प्रवीण श्रीवास्तव,रामअवतार राय,सुधा राय, महेंद्र प्रताप गोडसे,कृष्णा गुप्ता,रघुनाथ प्रसाद,अलीम हाशमी,अनिल सेठ ,राजेश चौहान ,रमेश कुमार, शीतल पाठक टुना गुरू ,कमलेश राय, कैलाश यादव, दीपक सेठ सहित अन्य मौजूद रहे कही कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार ने किया।

Previous article ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Next article बूथ पर पहुंचकर छूटे लोगों का नाम सूची में दर्ज कराये कार्यकर्ता:विधायक
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page