-8.6 C
New York
Tuesday, January 20, 2026

Buy now

बूथ पर पहुंचकर छूटे लोगों का नाम सूची में दर्ज कराये कार्यकर्ता:विधायक

बूथ पर पहुंचकर छूटे लोगों का नाम सूची में दर्ज कराये कार्यकर्ता:विधायक

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव कार्यकर्ताओं को एसआईआर कार्य में जुटने का निर्देश देते हुए

सकलडीहा। सकलडीहा विधान सभा में एसआईआर के तहत 55 हजार से अधिक नाम डबल मृतक और सिफ्टेड नाम चिन्हित किया गया है। इसे लेकर अधिकारियों की ओर से विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों से छूटे हुए लोगों का नाम 26 दिसम्बर तक सम्मलित कराने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव बूथ व सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक करके छूटे और मृतक नामों का पहचान एसआईआर सूची को शत प्रतिशत पूर्ण कराये जाने का अपील किया। कहा कि आने वाले चुनाव में मतदाताओं का नाम चिन्हित होगा।
सकलडीहा विधान सभा में कुल 3 लाख 43 हजार 525 मतदाताओं के सापेक्ष 2 लाख 87 हजार 557मतदाताओं का एसआईआर ऑन लाइन डिजिटल कर दिया गया है। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने बताया कि तहसील प्रशासन की ओर से 10103 मृतक मतदाताओं को चिन्हित किया गया। 13 हजार 11 अनुपस्थित मतदाता है। 25 हजार 136 मतदाता अन्य जगह सिफ्टेड है। 6556 डबल मतदाताओं का नाम चिन्हित किया गया है। 1163 ऐसे मतदाता है। जिनकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाया है। इस प्रकार कुल 55 हजार 968 मतदाताओं का नाम चिन्हित कर दिया गया है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है जो अनुपस्थित है, मृतक है,अन्य जगह सिफ्टेंड है और ऐसे मतदाता जिनकी कोई जानकारी नही मिल रही है। उन्हें चिन्हित करके बीएलओ से मिलकर एसआईआर सूची में दर्ज कराये। जिससे एसआईआर कार्य को 26 दिसम्बर तक पूर्ण करा लिया जाय। अंत में कार्यकर्ताओं से प्रतिदिन दो से चार घंटा समय निकालकर मतदाता सूची का मिलान करके नाम संशोधित और छूटे हुए लोगों का नाम दर्ज कराने की अपील किया। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष सुभाष यादव, प्रभात यादव,सुरेन्द्र,केशव राजभर,लक्ष्मण पासवान,मुन्ना चौहान,बीरेन्द्र यादव,घनश्याम,सिंटू यादव,पुत्तुल सहित अन्य मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page