Home चंदौली खेल मैदान को बहाल कराये जाने को लेकर किया किसानों का प्रदर्शन

खेल मैदान को बहाल कराये जाने को लेकर किया किसानों का प्रदर्शन

0
खेल मैदान को बहाल कराये जाने को लेकर किया किसानों का प्रदर्शन
खेल मैदान को बहाल कराये जाने को लेकर किया किसानों का प्रदर्शन

खड़ेहरा गांव में खेल के मैदान बहाल करने की मांग को लेकर विरोध करते हुए ग्रामीण

सकलडीहा। क्षेत्र के खडेहरा गांव मे साढ़े तीन एकड़ खेल की जमीन को पूर्व में कुछ लोगों के नाम से आवंटन कर दिया गया है। जिसे लेकर ग्रामीणो का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को ग्रामीणो ने तहसील पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। तहसील दिवस में पहुंचकर अधिकारियों को पत्रक सौपा। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बीते वर्ष 1990 में तहसील का निर्माण के लिये उक्त भूमि के बदले खडेहरा गांव के खेल मैदान को आवंटन कर दिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह खेल का मैदान है जहां पर गांव के युवा क्रिकेट,फुटबाल,बालीबाल सहित विभिन्न खेल और टहलने, दौड़ने और व्यायाम करने का काम करते है। आवंटन की सूचना पर पूर्व में ग्रामीणों की ओर से एसडीएम कोर्ट में मुकदमा भी विचाराधीन है। चन्दौली-सैदपुर हाइवे मार्ग पर साढ़े तीन एकड़ खेल के मैदान को पट्टाधारी इस जमीन को ऊंचे दामो पर बिक्री कर दिए।अब उस जमीन को रजिस्ट्री कराए लोग कब्जा करने पहुच रहे है। जिसका ग्रामीण और किसान यूनियन के लोग विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणो का कहना है कि इस बेशकीमती जमीन पर भू-माफियाओं की नजर है।और वह इसे कब्जा करना चाहते है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर जांच कराये जाने कराने की मांग किया है। प्रदर्शन में मणीदेव चतुर्वेदी,बाबूलाल गोंड, नियाजुद्दीन,चंद्रभान सिंह,रामअधार विश्वकर्मा,अनिल विश्वकर्मा,प्रभारक राय,रमजान,रामाश्रय यादव,हकीम सलमानी,छोटू यादव सहित बडी संख्या में ग्रामीण रहे।

Previous article सकलडीहा कोतवाली का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया मुआयना
Next article बच्चों में सामाजिक विज्ञान के प्रति शिक्षक करे जागरूक: प्राचार्य
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page