Home चंदौली सकलडीहा एसडीएम कुंदन राज कपूर को ब्रांड एंबेसडर राकेश रौशन ने किया सम्मानित

सकलडीहा एसडीएम कुंदन राज कपूर को ब्रांड एंबेसडर राकेश रौशन ने किया सम्मानित

0
सकलडीहा एसडीएम कुंदन राज कपूर को ब्रांड एंबेसडर राकेश रौशन ने किया सम्मानित

सकलडीहा एसडीएम कुंदन राज कपूर को ब्रांड एंबेसडर राकेश रौशन ने किया सम्मानित

एसआईआर में सर्वाधिक 94 प्रतिशत नामांकन और आईजीआरएस निस्तारण में लगातार पांचवीं बार जिले में हासिल किए प्रथम स्थान

सकलडीहा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में सकलडीहा तहसील में जिले में सर्वाधिक 94 प्रतिशत मतदाताओं का नामांकन करवाने और एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के निस्तारण में लगातार पांचवीं बार प्रथम स्थान दिलवाने वाले एसडीएम सकलडीहा कुंदन राज कपूर को जिले के मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एंबेसडर राकेश यादव रौशन ने शनिवार को माल्यार्पण, मिष्ठान खिलाकर और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने कहा कि एसआईआर और आईजीआरएस निस्तारण में सकलडीहा तहसील का जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करना हम लोगों के लिए गौरव का विषय है। इसका श्रेय हमारे तहसीलदार, नायब तहसीलदार गणों, लेखपालों और बीएलओ को जाता है, जिनके अथक प्रयास और सहयोग के बिना तहसील के लिए यह उपलब्धि संभव नहीं थी।मतदाता जागरूकता अभियान चंदौली के ब्रांड एंबेसडर राकेश यादव रौशन ने कहा कि एसडीएम कुंदन राज कपूर जी ने एसआईआर के लक्ष्य को जिस शिद्दत और मेहनत के साथ रात दिन एक करके निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा किया है, वह अनुकरणीय है। जनता की शिकायतों (आईजीआरएस) को गंभीरता से लेकर उसका गुणवत्तापूर्ण समाधान कर न केवल जिले में सकलडीहा तहसील को लगातार पांचवीं बार प्रथम स्थान पर ला खड़ा किया, बल्कि पूरे प्रदेश में 42वां स्थान भी दिलवाया है, जो तहसील के साथ ही जनपद चंदौली के लिए गर्व का विषय है।इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार निषाद, संदीप श्रीवास्तव आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Previous article बच्चों में सामाजिक विज्ञान के प्रति शिक्षक करे जागरूक: प्राचार्य
Next article जनता की वेदना को दूर करना ही असली है जनसेवा:
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page