Home अध्यात्म अवधूतराम कीर्ति स्थल पर ओपेन जिम के साथ स्वास्थ्य शिविर का लगा कैंप

अवधूतराम कीर्ति स्थल पर ओपेन जिम के साथ स्वास्थ्य शिविर का लगा कैंप

0
अवधूतराम कीर्ति स्थल पर ओपेन जिम के साथ स्वास्थ्य शिविर का लगा कैंप


सकलडीहा।मनिहरा स्थित अवधूत भगवान राम कीर्ति स्थल पर रविवार को ग्रामीणों के लिये नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर और ओपेन जिम की शुरूआत किया गया । बतौर मुख्य अतिथि डा.वाईके राय सीएमओ ने अतिथियों के साथ फीता काटकर कार्यक्रम की शुरूआत किया। इस दौरान श्रीमती श्यामरती देवी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से 512 मरीजो का नि:शुल्क जांच परामर्श और दवा वितिरित किया। शिविर में निराश्रित महिलाओं को अतिथियों ने साड़ी वितरण किया।
सीएमओ डा.वाईके राय ने बताया कि श्यामरती देवी ट्रस्ट के ओर से दशकों से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन का सराहनी पहल है। इसके साथ ही गांव में ओपेन जिम की शुरूआत कराने के लिये ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह की सराहना किया। इस शिविर में दंत,हड्डी,किडनी,हार्ट,दमा,बच्चो को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने परामर्श दिया। इसके साथ ईसीजी,शुगर,ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न जांच और उपचार कर उनको दवाइया दी गई। अंत में 100 गरीब महिलाओ को साड़ी वितिरित किया गया।शिविर में अमर ज्योति सेवा केंद्र के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक पूर्व चिकित्साधिकारी डा.वीपी सिंह,डॉ. वीपीएन सिंह,वीबी सिंह,कमल कुमार,वीपी सिंह,सीएचसी अधीक्षक डॉ.संजय यादव,डॉ.आंनद विद्यार्थी,अमित कुमार सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष सिंह,आरके सिंह,मंटू सिंह, एसके सिंह,नन्हे सिंह,सोनू सिंह,टुनटुन सिंह,डब्बू सिंह,रबिन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article छात्रों के शुरूआती कठिन परिश्रम से संवरता है भविष्य- चेयरमैन
Next article शहर और कुंभ मेला क्षेत्र के सभी एंट्री प्वॉइंट बंद
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page