घास-फूस से पटी सकलडीहा राजवाहा
सकलडीहा। सकलडीहा रजवाहा में सिल्ट सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति किये जाने से किसानों में आक्रोश है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से चार किलोमीटर तक सफाई ही नही कराई गयी है। इससे टेल के किसान परेशान है। भारतीय किसान यूनियन ने छूटे हुए राजवाहा की सफाई नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सकलडीहा रजवाहा की 17 किलोमीटर सफाई के लिए शासन की ओर से प्रति किलोमीटर 50 हजार रुपये की दर से 8.5 लाख रुपये मंजूर हुआ हुआ। जिसका विभाग की ओर से टेंडर हुआ । ठेकेदार की ओर से पोकलेन से सिल्ट सफाई भी शुरू कराई गई। लेकिन यह कार्य 13 किलोमीटर ही किया गया। फुल्ली गांव तक ही सिल्ट सफाई की गई। जबकि आगे ओनावल,खोर और टेल तक छोड़ दिया गया। आगे राजवाहा में घास-फूस और झाड़-झंखाड़ लगा हुआ है। राजवाहा पूरी तरह से पटकर नाली में तब्दील है। भारतीय किसान यूनियन के मणीदेव चतुर्वेदी ने कहा अगर जल्द छूटे हुए राजवाहा की सफाई नही हुई तो किसान यूनियन बड़ा आंदोलन करेगा। इस मौके पर यूनियन के श्रवण कुशवाहा,अलाउद्दीन सहित अन्य रहे। इस संबंध में एसडीओ अनुराग सिंह का कहना है कि ठेकेदार को बोला गया है जल्द छूटे हुए राजवाहा कि सफाई कराई जाएगी।
