Home चंदौली जरूरत मंदों को एसडीएम ने रात्रि में वितरण किया कंबल

जरूरत मंदों को एसडीएम ने रात्रि में वितरण किया कंबल

0
जरूरत मंदों को एसडीएम ने रात्रि में वितरण किया कंबल
जरूरत मंदों को एसडीएम ने रात्रि में वितरण किया कंबल

जरूरत मंद गरीबों और राहगीरों को कंबल देते एसडीएम

सकलडीहा। शीतलहर और ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग ने अलाव और जरूरत मंदों को कंबल वितरण का निर्देश दिया है। इस क्रम में मंगलवार की देर रात एसडीएम कुंदन राज कपूर और नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल रात्रि भ्रमण करके राहगीर और जरूरत मंदों को कंबल वितरण किया। राजस्व कर्मियों को सुबह और शाम को सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाये जाने का निर्देश दिया।
शासन प्रशासन की ओर से ठंड और शीत लहर को देखते हुए लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है। लोगों को देर रात तक नहीं घूमने के लिये जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कोहरा को देखते हुए सड़क पर भारी वाहनों को खड़ा रखने के लिये भी प्रतिबंधित किया गया है। जिससे कोई अप्रिय दुर्घटना न हो सके। इसके साथ ही जगह जगह सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाये जाने और जरूरत मंदों को कंबल वितरण किया जा रहा है। मंगलवार की देर रात एसडीएम कुंदन राज कपूर और नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल अलाव का निरीक्षण के दौरान दर्जनों जरूरत मंद गरीबों को कंबल वितरण किया। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि सभी तिराहा और चौराहों पर अलाव जलाये जाने का निर्देश दिया गया है।

Previous article जनमानस की सेवा और संतुष्टि ही चिकित्सकी सेवा का धर्म:
Next article चार किलोमीटर रजवाहा में सिल्ट की सफाई नहीं होने से आक्रोश
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page