Home चंदौली जनमानस की सेवा और संतुष्टि ही चिकित्सकी सेवा का धर्म:

जनमानस की सेवा और संतुष्टि ही चिकित्सकी सेवा का धर्म:

0
जनमानस की सेवा और संतुष्टि ही चिकित्सकी सेवा का धर्म:

जनमानस की सेवा और संतुष्टि ही चिकित्सकी सेवा का धर्म:

सकलडीहा सीएचसी पर सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट शेषनाथ यादव को सम्मानित करते हुए

सकलडीहा। सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बुधवार को चीफ फार्मासिस्ट के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएचसी प्रशासन की ओर से अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह और मालाफूल से सम्मानित किया गया। इस मौके पर चिकित्सकी सेवा धर्म पर विस्तार से वक्ताओं ने विचार प्रकट किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के वरिष्ठ चिकित्स डा.संजय यादव ने कहा कि जनमानस की सेवा और संतुष्टि ही चिकित्सकी सेवा धर्म है। यह तभी संभव है जब हम अनुशासित होकर अपने कर्म का निष्ठापूर्वक आत्मसात करेंगे। वही सीएचसी अधीक्षक डा.बीके प्रसाद ने कहा किसेवानिवृत्त होना सरकारी नौकरी में एक प्रक्रिया है। लेकिन अच्छे कार्य करने वाले सदैव सम्मानित होते है। इसके पूर्व सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट शेषनाथ सिंह यादव को चिकित्साधिकारियों और कर्मचारियों ने अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह और मालाफूल व भागवत गीता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा.बीके प्रसाद,डा.आशुतोष गुप्ता,डा.संजीव जायसवाल,एचईओ रजनीकांत राय,उपेन्द्र,शाहिद आलम अंसारी,छितिज सिंह,शिवेंद्र सिंह,शुशील, रामजी यादव, सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article कुंआ की सुंदरीकरण को लेकर ग्रामीणों ने सौपा पत्रक
Next article जरूरत मंदों को एसडीएम ने रात्रि में वितरण किया कंबल
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page