Home चंदौली कुंआ की सुंदरीकरण को लेकर ग्रामीणों ने सौपा पत्रक

कुंआ की सुंदरीकरण को लेकर ग्रामीणों ने सौपा पत्रक

0
कुंआ की सुंदरीकरण को लेकर ग्रामीणों ने सौपा पत्रक
कुंआ की सुंदरीकरण को लेकर ग्रामीणों ने सौपा पत्रक

कोतवाली में सकलडीहा कस्बा के ग्रामीण कुंआ सुंदरीकरण को लेकर पत्रक देते

सकलडीहा। ग्राम सभा की ओर से निष्प्रयोजन पड़ी कुंआ और अवैध रूप से कब्जा हुई कुंआ का सुंदरीकरण कार्य शुरू कराया गया है। इस क्रम में थाना गली में कुंआ का सुंदरीकरण के लिये ग्रामीणों के बीच प्रस्ताव रखा। लेकिन भू स्वामी की ओर से स्वंय से सुंदरीकरण और सुरक्षा रखने की बात कही। लेकिन मुहल्ला वासियों ने कोतवाली में पहुंचकर शिकायत किया। कुंआ की सुंदरीकरण कराये जाने की मांग किया। कोतवाली पुलिस ने राजस्व विभाग के माध्यम से जांच कराये जाने का आश्वासन दिया।
सकलडीहा कस्बा में जगह जगह पूर्व में कई जगह कुंआ बना हुआ है। जिसमें से कई कुंआ कूड़ा करकट से पटा पड़ा निष्प्रयोजन है। वही कुछ कुंआ पर अवैध रूप से कब्जा करके भवन बनाया गया है। ग्राम सभा की ओर से निष्प्रयोजन पड़ी कुंआ और अवैध रूप से पाटी गयी कुंआ की सुंदरीकरण के लिये पहल शुरू किया गया है। इसके लिये ग्रग्राम सभा से भारी भरकर धन खर्च किया जा रहा है। इस क्रम में कोतवाली गली में एक कुंआ की सुंदरीकरण कराये जाने का ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की ओर से प्रस्ताव रखा। जिसकी जानकारी होने पर भू स्वामी ने स्वंय के खर्च कर कुंआ की सुंदरीकरण और सुरक्षा व्यवस्था बनाये जाने की बात कही। लेकिन ग्रामीणों ने सार्वजनिक रूप से कुंआ का इस्तेमाल करने व सुंदरीकरण को लेकर कोतवाली में पहुंचकर पत्रक सौपा। इस बाबत कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय ने बताया कि मामला राजस्व का है। जिसकी जांच कराया जायेगा। इस मौके पर विजय जायसवाल,संजय,आकाश,नरेन्द्र जायसवाल,अजीत सहित अन्य रहे।

Previous article सड़क निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं ने एसडीएम से किया शिकायत
Next article जनमानस की सेवा और संतुष्टि ही चिकित्सकी सेवा का धर्म:
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page