Home कृषि एफआरके चावल उपलब्ध नहीं होने से शोपीश बना राइस मिल

एफआरके चावल उपलब्ध नहीं होने से शोपीश बना राइस मिल

0
एफआरके चावल उपलब्ध नहीं होने से शोपीश बना राइस मिल
एफआरके चावल उपलब्ध नहीं होने से शोपीश बना राइस मिल

खड़ेहरा में संचालित राइस मिल बना शोपीस

सकलडीहा। जिले के दर्जनों राइस मिलरों को फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (एफआर के)चावल नहीं मिलने से राइस मिल शोपीश बना हुआ है। गुरूवार को राइस मिलर एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने इस संदर्भ में विभागीय अधिकारियों केा पत्रक देकर अवगत कराया है। राइस मिलरों ने आरोप लगाया कि आपूर्तिकर्ता की ओर से तय रेट से अधिक की मांग किया जा रहा है। समय के साथ डिमांड भी पूरा नहीं किया जा रहा है। जिससे धान की खरीदारी में भी असर पड़ रहा है। समस्या का समाधान कराये जाने की मांग किया है।
फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (एफआर के)चावल जो सामान्य चावल में आयरल,फोलिक एसिड और विटामिन बी 12 जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों को मिलाकर तैयार किया जाता है। भारत सरकार की ओर से कुपोषण से लड़ने के लिये और बड़े पैमाने पर सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से निपटने के लिये यह चावल तैयार किया जाता है। इसके लिये लाखों की लागत से राइस मिलर इसकी मशीन भी लगवाये है। चावल की पैकिंग के दौरान मशीन के माध्यम से एफआरके चावल को मिलाया जाता है। बगैर इसके राइस मिलरों की धान की खरीदारी नहीं होता। बीते दो माह से राइस मिलरों को आपूर्ति कर्ता द्वारा एफआरके उपलब्ध नहीं कराये जाने से राइस मिल शोपीश बना हुआ है। इससे धान की खरीदारी भी प्रभावित हो रहा है। राइस मिलर एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने बताया कि आपूर्ति कर्ता द्वारा एफआरके चावल का निर्धारित रेट से अतिरिक्त मांग किया जा रहा है। इसके साथ ही जो डिमांड किया गया है। राइस मिलरों को अभी तक एफआरके चावल उपलब्ध नहीं हो पाया है। समस्या के समाधान के लिये विभागीय अधिकारियों को पत्र देकर अवगत कराया गया है।

Previous article जल जीवन मिशन के तहत सड़क खोदकर छोड़ देने से आक्रोंश
Next article सिरोहुपुर में लटकती हाईटेंशन तार को हटाने के लिये अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page