Home चंदौली महीनों बाद भी आधा दर्जन बनवासियों को आवास निर्माण अधूरा

महीनों बाद भी आधा दर्जन बनवासियों को आवास निर्माण अधूरा

0
महीनों बाद भी आधा दर्जन बनवासियों को आवास निर्माण अधूरा
महीनों बाद भी आधा दर्जन बनवासियों को आवास निर्माण अधूरा

सड़क के किनारे टिमिलपुर गांव के बनवासी झोपड़ी बनाकर रहते हुए

सकलडीहा। तहसील प्रशासन की ओर से टिमिलिपुर गांव के आधा दर्जन से अधिक वनवासियों केा प्रधानमंत्री आवास निर्माण महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है। जबकि पीएम आवास के लाभार्थियों को पहली किस्त भी भेज दिया गया है। इसके बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लाभार्थियों में आक्रोश है। उधर विभागीय अधिकारियों ने आवास निर्माण कार्य शुरू कराये जाने का शीघ्र आश्वासन दिया।
सकलडीहा विकास खंड के टिमिलपुर के बनवासी बस्ती के नौ बनवासियों का प्रधान मंत्री आवास के लिये बीते एक साल से अधिक समय से चयन हुआ है। आवास निर्माण के लिये लाभार्थियेां को पहली किस्त भी 44 हजार और 40 हजार उनके खाते में भेज दिया गया है। तहसील प्रशासन की ओर सेआवास के लिये भूमि भी आवंटित कर दिया गया है। आने जाने के लिये रास्ते की भी पैमाईस कर दिया गया है। लेकिन अभी तक आवास निर्माण शुरू नहीं हो पाया । जिसके लिये कई बार प्रधान और लाभार्थियों की ओर से मांग किया गया। इसके बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से पीएम आवास के लाभार्थी ठंड के दिनों में रात गुजारने के लिये मजबूर है। इस बाबत ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप गौतम ने बताया कि आवास निर्माण के लिये भूमि चिन्हित होगया है। शीघ्र ही आवास निर्माण शुरू कराया जायेगा।

Previous article तहसील मार्ग पर सुबह से शाम उड़ती धूल से बढ़ी परेशानी
Next article व्यापार मंडल अध्यक्ष के पिता के निधन पर शोक
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page