ताजपुर स्थित अवधूत भगवान राम सरोवर घाट का लोकापर्ण करती राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह साथ में अन्य प्रतिनिधि
सकलडीहा। ताजपुर स्थित दस लाख की लागत से बनी अवधूत भगवार राम सरोवर के घाट का रविवार को राजसभा सांसद दर्शना सिंह ने लोकापर्ण किया। इस मौके पर राज्य सभा सांसद ने पर्यटन विभाग से सरोवर का सुंदरीकरण कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सांसद ने आदि आश्रम हरिहरपुर तपोस्थली पहुंचकर दर्शन पूजन किया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित किया।
राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि पूरे जनपदवासियों का सौभाग्य है कि जिले में भगवान अवधूत राम का तपोस्थली और जन्मस्थली है । जिनका दर्शन मात्र से जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन होता है। संत महात्मा के आर्शीवाद और दर्शन से जीवन में खुशहाली होती है। हमारे लिये यह गौरव की बात है कि हम अपने आराध्य के लिये कुछ कर सकू। आने वाले समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर तपोस्थली से लेकर सरोवर का सुंदरीकरण कराया जायेगा। इसके पूर्व ताजपुर में स्थित भगवान अवधूत राम सरोवर के दस लाख की लागत से बनी घाट का लोकापर्ण किया। अंत में तपोस्थलीय पहुंचकर अघोरानाथ मंत्र का उच्चारण करते हुए दर्शन पूजन किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह,रविन्द्र प्रताप सिंह,अमित सिंह,शिवाजी सिंह,भारतीय पोप पाल सिंह,राहुल सिंह ,सतीश प्रधान ,आलोक सिंह ,कीनाराम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
