Home चंदौली जलजमाव की समस्या को लेकर एसडीएम से मिले कांग्रेस महासचिव

जलजमाव की समस्या को लेकर एसडीएम से मिले कांग्रेस महासचिव

0
जलजमाव की समस्या को लेकर एसडीएम से मिले कांग्रेस महासचिव
जलजमाव की समस्या को लेकर एसडीएम से मिले कांग्रेस महासचिव

एसडीएम कुन्दन राज कपूर से मिलते कांग्रेस महासचिव

सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कालेज खेल मैदान में बीते 8 माह से जलजमाव है। खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों की मांग पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह (मुन्ना) एसडीएम कुन्दन राज कपूर से मिले।और इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने की मांग किया। कहा समस्या का समाधान नही हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
कांग्रेस महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह(मुन्ना)ने कहा कि इंटर कालेज के खेल मैदान में बीते 8 माह से जलजमाव है। जबकि यह खेल मैदान जिले का ऐतिहासिक मैदान है। इस मैदान में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के युवा विभिन्न खेल और भर्ती संबंधी तैयारी करते है। विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी करने वाले युवाओं को काफी समस्या हो रहा है। इस मैदान में जिलास्तरीय क्रिकेट,बालीबाल और फुटबाल होता था। देश के तमाम बड़े राजनेता इसी मैदान में जनसभा करते थे। लेकिन रखरखाव के अभाव में इस मैदान का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। सुबह यहा लोग टहलते और व्यायाम करते थे। इंटर कालेज के एनसीसी कैडेटों का प्रशिक्षण होता था। लेकिन लंबे समय से पानी भरने से सारी गतिविधियां ठप पड़ी है। कांग्रेस महासचिव ने यहा मिनी स्टेडियम बनवाने की मांग किया।एसडीएम ने समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विजय प्रताप सिंह,सुभाष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous article पीजी कॉलेज के तीन प्रोफेसरों को मिला भारत सरकार से पेटेंट
Next article दस लाख की लागत से अवधूत भगवान राम सरोवर घाट का लोकापर्ण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page