Home चंदौली पीजी कॉलेज के तीन प्रोफेसरों को मिला भारत सरकार से पेटेंट

पीजी कॉलेज के तीन प्रोफेसरों को मिला भारत सरकार से पेटेंट

0
पीजी कॉलेज के तीन प्रोफेसरों को मिला भारत सरकार से पेटेंट
पीजी कॉलेज के तीन प्रोफेसरों को मिला भारत सरकार से पेटेंट

सकलडीहा। नया साल सकलडीहा पीजी कॉलेज के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। महाविद्यालय को एक साथ तीन बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। जिसमें ग्रामीण युवाओं के सशक्तिकरण पर मिला भारत सरकार का पेटेंट सबसे प्रमुख है। इसके साथ ही कॉलेज को राष्ट्रीय संगोष्ठी की मेजबानी और विद्या परिषद में प्रतिनिधित्व का गौरव भी प्राप्त हुआ है। महाविद्यालय के तीन वरिष्ठ शिक्षकों प्रो. दयाशंकर सिंह यादव (विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र), प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह (विभागाध्यक्ष, भूगोल) एवं डॉ. वंदना (मनोविज्ञान) को संयुक्त रूप से भारत सरकार द्वारा पेटेंट प्रदान किया गया है। उनके शोध का विषय सामुदायिक कौशल के द्वारा ग्रामीण युवा का सशक्तिकरण है। यह पेटेंट न केवल अकादमिक नवाचार को दर्शाता है। बल्कि ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास और संसाधन मानचित्रण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। वहीं दूसरी बड़ी उपलब्धि के रूप में वैश्विक मामलों की भारतीय परिषद (आईसीडब्ल्यूए ), नई दिल्ली ने महाविद्यालय को राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए वित्तीय सहायता स्वीकृत की है। रक्षा अध्ययन विभाग के प्रभारी प्रो. विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में आगामी मार्च के दूसरे सप्ताह में ऑपरेशन सिंदूर भारतीय विदेश एवं सुरक्षा नीति पर प्रभाव विषय पर चर्चा होगी। इस परिषद के अध्यक्ष देश के माननीय उपराष्ट्रपति होते हैं।जबकि तीसरी उपलब्धि के तहत कॉलेज के शैक्षणिक सम्मान में बढोत्तरी करते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की विद्या परिषद में कॉलेज के प्रो. दयाशंकर सिंह यादव को तीन वर्षों के लिए सदस्य नामित किया गया है। उनकी यह नियुक्ति माननीय कुलपति द्वारा की गई है। इन ऐतिहासिक उपलब्धियों पर महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए शिक्षकों को बधाई दी है। इस बाबत प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद हमारे शिक्षकों ने अपने बौद्धिक परिश्रम और शोध से महाविद्यालय की गरिमा को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

Previous article दुर्घटना को दावत दे रहा अधूरा पड़ा सड़क निर्माण
Next article जलजमाव की समस्या को लेकर एसडीएम से मिले कांग्रेस महासचिव
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page