Home चंदौली दुर्घटना को दावत दे रहा अधूरा पड़ा सड़क निर्माण

दुर्घटना को दावत दे रहा अधूरा पड़ा सड़क निर्माण

0
दुर्घटना को दावत दे रहा अधूरा पड़ा सड़क निर्माण
दुर्घटना को दावत दे रहा अधूरा पड़ा सड़क निर्माण

सकलडीहा कस्बा में अधूरा पड़ा हाइवे सड़क निर्माण दुर्घटना को दे रहा दावत

सकलडीहा। सकलडीहा में हाईवे निर्माण के दौरान जगह जगह सड़क निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। जिसके कारण कोहरा और अंधेरा होने के कारण दुर्घटना को दावत दे रहा है। वन वे मार्ग होने के कारण आये दिन जाम की स्थिती बनी रहती है। व्यापारियों की ओर से मांग किये जाने के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।
सकलडीहा में हाइवे निर्माण बीते तीन साल से चल रहा है। इसके बाद भी निर्माण कार्य आधा अधूरा पड़ा हुआ है। जिसके कारण आवागमन में काफी समस्या हो रही है। अधूरा पड़ी सड़क के कारण मार्ग वनवे है। जिससे बड़ी बड़ी डंफर कार्यदायी संस्था के आने जाने से जाम की स्थिती हो जाती है। कोहरे के कारण अधूरा पड़ी सड़क दुर्घटना को दावत दे रहा है। आये दिन कोहरे में गिरकर लोग चोटिल हो रहे है। कस्बा के व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्त,मुन्ना गुप्ता,अनूप जायसवाल,रोहित जायसवाल सहित अन्य व्यापारियों ने सड़क निर्माण पूरा कराने व मार्ग शुरू कराये जाने की मांग किया है।

Previous article व्यापार मंडल अध्यक्ष के पिता के निधन पर शोक
Next article पीजी कॉलेज के तीन प्रोफेसरों को मिला भारत सरकार से पेटेंट
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page