Home चंदौली जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होने से पेयजल की समस्या गहराया

जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होने से पेयजल की समस्या गहराया

0
जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होने से पेयजल की समस्या गहराया
जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होने से पेयजल की समस्या गहराया

नागेपुर स्थित काली माता मंदिर के समीप टूटी जल निगम की पाइप

सकलडीहा। सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान जल निगम की कई बार पाइप टूटने से पेयजल आपूर्ति बाधित रहा। बीते एक सप्ताह से नागेपुर काली माता मंदिर के समीप जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति बाधित है। इसके अलावा दुर्गापुर मार्ग पर पुलिया के समीप पाइप क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेशान है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से टूटी पाइप मरम्मत को लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। उपभोक्ताओं को दूषित पानी और बार बार पाइप टूटने से आक्रोश है। जिला प्रशासन से पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा में तीन साल से सड़क निर्माण के दौरान दर्जनों बार जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से पेयजल आपूर्ति ठप होगया था। मरम्मत के बाद पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर उपभोक्ताओं को दूषित और दुर्गंध भरी पानी सप्लाई होने से लोग बिमार हो रहे है। बीते एक सप्ताह से काली माता मंदिर के समीप सड़क निर्माण के दौरान जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होगया है। कई बार मरम्मत होने के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। गणेश चौथ का पर्व होने के बाद भी कस्बा में पेयजल की समस्या से व्रती महिलायें परेशान रही। दूषित पानी के कारण स्नान ध्यान के लिये ठंड में पानी की समस्या से लोग जूझते रहे। कस्बा के व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था की ओर से ठेकेदार की मनमानी ढंग से कार्य करने पर आक्रोश जताया है। समस्या का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है। इस बाबत अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि दुर्गापुर में टूटी पाइप का मरम्मत कराया जा रहा है। कल तक बन जायेगा। मेन रोड पर टूटी पाइप का कार्यदायी संस्था की ओर से कराया जा रहा है।

Previous article नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मरीजों को दवाओं का वितरण
Next article दुकानों के कार्यदायी संस्था की वाहन खड़ा होने से आक्रोश
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page