Home चंदौली विवेकानंद की विचारधारा से 2047 तक युवा होगा आत्मनिर्भर

विवेकानंद की विचारधारा से 2047 तक युवा होगा आत्मनिर्भर

0
विवेकानंद की विचारधारा से 2047 तक युवा होगा आत्मनिर्भर
विवेकानंद की विचारधारा से 2047 तक युवा होगा आत्मनिर्भर

सकलडीहा पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा दिवस को सम्बोधित करते हुए

सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में सोमवार को विश्व युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दिवस पर एक विचार गोष्ठी आयोजित हुई । जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस मौके पर काफी संख्या में छात्र और शिक्षक मौजूद रहे।
प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विवेकानंद जी के जीवन कृतित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत 2047 में जिस विजन को लेकर चला है । उस विजन की पूर्ति विवेकानंद जी के विचारों और वर्तमान में युवाओं के कंधे पर टिका है। भारत विश्व गुरु बनने को प्रतिबद्ध है तो उसमें भी विवेकानंद की विचारधारा का सबसे अमूल्य योगदान है। बीएड विभाग से डॉ इंद्रजीत सिंह ने कहा कि विवेकानंद के मनुष्य निर्माण शिक्षा पर पर अपने विचार दिए। डॉ योगेंद्र तिवारी ने विवेकानंद के चरित्र निर्माण शिक्षा पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ता क्रम में प्रो महेंद्र प्रताप सिंह, पुस्तकालय प्रभारी अजय कुमार यादव ने अपने विचार दिए। कार्यक्रम का संचालन यज्ञ नाथ पाण्डेय द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक ,कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Previous article सकलडीहा में पच्चास हजार की आबादी वाला गांव पेयजल की समस्या से परेशान
Next article 25 हजार के इनामिया गो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्ता
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page