Home चंदौली सकलडीहा सघन तिराहा और खड़ेहरा में हाइवे सड़क निर्माण लटका जाम से जूझ रहे राहगीर

सकलडीहा सघन तिराहा और खड़ेहरा में हाइवे सड़क निर्माण लटका जाम से जूझ रहे राहगीर

0
सकलडीहा सघन तिराहा और खड़ेहरा में हाइवे सड़क निर्माण लटका जाम से जूझ रहे राहगीर
सकलडीहा सघन तिराहा और खड़ेहरा में हाइवे सड़क निर्माण लटका जाम से जूझ रहे राहगीर

महीनों से खड़ेहरा में हाइवे सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ

सकलडीहा। चंदौली से सकलडीहा वाया चहनिया सैदपुर फोरलेन सड़क निर्माण करीब 500 सौ करोड़ की लागत से बीते तीन साल से चल रहा है। चौड़ीकरण के दौरान फगुईया,सकलडीहा सघन तिराहा और खड़ेहरा में हाइवे निर्माण कार्य लटका हुआ है। जिसके कारण आये दिन जाम के झाम से जूझ रहे राहगीर छात्र व आरोप है कि विभाग की ओर से मुआवजा नहीं तय होने से कार्य डंप पड़ा हुआ है। जिसके कारण रात के अंधेरे में आने जाने वाले बड़ी वाहन और अन्य प्रदेश और जिलों के वाहनों को काफी समस्या हो रही है। इसके बाद भी तहसील प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं किया गया है। जिसे लेकर भू स्वामी परेशान है।
फोरलेन बनने से पूर्व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की ओर से भू स्वामियों को मुआवजा देने के लिये तहसील प्रशासन की ओर से राजस्व कर्मियों को लगाया गया। चंदौली से सैदपुर तक सड़क निर्माण कार्य आधा से अधिक पूरा होगया है। लेकिन सड़क चौड़ीकरण में कई लोगों की गई भूमि का उचित मुआवजा तक नहीं मिल पाया। जबकि सकलडीहा में व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से मुआवजा दिलाने की मांग किया था। आरोप है कि सकलडीहा सघन तिराहा और खड़ेहरा के अलावा फगुईया में फोरलेन सड़क निर्माण कार्य मुआावजा नही निर्धारित होने पर निर्माण कार्य डंप पड़ा हुआ है। इससे सघन तिराहा पर कमालपुर,धीना,धानापुर,जमनिया,चहनिया,सैदपुर,बलुआ से होकर आने जाने वाले राहगीरों और छोटी बड़ी वाहन भ्रम की स्थिती में दुर्घटना के शिकार हो रहे है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी समस्या और मुआवजा निर्धारण को लेकर अनजान बने हुए है। क्षेत्रीय जनता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण से काफी सहुलियत हो रही है। लेकिन मुआवजा नहीं मिलने के कारण गरीब परिवार का टूटा मकान को लेकर परेशान है। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि शीघ्र ही मुआवजा संबधित समस्याओं को दूर कराकर निर्माण कार्य को पूरा कराया जायेगा।

Previous article तहसील मार्ग पर सुबह से शाम उड़ती धूल से बढ़ी परेशानी
Next article जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट आधा दर्जन घायल
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page