Home अध्यात्म गरीबों की सेवा ही अघोरेश्वर महाप्रभु का पूजा: चन्द्रशेखर बाबा

गरीबों की सेवा ही अघोरेश्वर महाप्रभु का पूजा: चन्द्रशेखर बाबा

0
गरीबों की सेवा ही अघोरेश्वर महाप्रभु का पूजा: चन्द्रशेखर बाबा
गरीबों की सेवा ही अघोरेश्वर महाप्रभु का पूजा: चन्द्रशेखर बाबा

सलेमपुर गांव में गरीबों को सम्बोधित करते हुए अभेद आश्रम के चन्द्रशेखर बाबा

सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शुक्रवार को गरीब सेवा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि चन्द्रशेखर साधू बाबा ने अघोरेश्वर महाप्रभु के अघोरमंत्र से कार्यक्रम की शुरूआत किया। इस मौके पर जरूरत मंद सैकड़ों गरीबों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रकट किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अभेद आश्रम टिमिलपुर के चन्द्रशेखर साधू जी महाराज ने कहा कि गरीबों की सेवा ही अघोरेश्वर की पूजा है। अघोरेश्वर महाप्रभु सदैव भेदभाव को भुलाकर गरीबों और शोषितों की सेवाभाव में जुटे रहे। अघोरेश्वर महाप्रभु को याद करने वाले सदैव खुशहाल जीवन व्यतीत करते है। इसके पूर्व समाजसेवी अरविंद डिसिल ने बाबा के हाथो से जरूरत मंद गरीबों को कंबल वितरण कराया। कहा कि सेवा भाव ही जीवन का उद्देश्य है। वही वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार,अजय सिंह राजपूत,ज्ञानेन्द्र सिंह,सुबेदार राम बीडीसी और अमरनाथ फौजी ने अपने विचार प्रकट किया। अंत में संत रविदास के मूर्ति पर माल्यापर्ण करते हुए कार्यक्रम आये अतिथियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाजसेवी अरविंद डिसिल दया राजभर,प्रेम कुमार पूर्व प्रधान,उमेश,रामसूरत,जमुनादास,रमेश राय,विजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous article टेम्पू का डिग्गी तोड़कर उच्चकों ने मोबाइल सहित पांच हजार उड़ाया
Next article सकलडीहा सीएचसी पर आटो मैटिक 25 केवीए जनरेटर की मिली सौगात
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page