Home चंदौली नो मैपिंग के तहत 63 सौ लोगों को एसआईआर के तहत नोटिस जारी

नो मैपिंग के तहत 63 सौ लोगों को एसआईआर के तहत नोटिस जारी

0
नो मैपिंग के तहत 63 सौ लोगों को एसआईआर के तहत नोटिस जारी
नो मैपिंग के तहत 63 सौ लोगों को एसआईआर के तहत नोटिस जारी

021 से 24 जनवरी तक पहले चरण का एआरओ करेंगे सुनवाई

एसडीएम और तहसीलदार सहित सात अधिकारी हुए प्रमाण पत्रो की करेंगे जांच

सकलडीहा। सकलडीहा विधानसभा में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर )के बाद 54 हजार 470 मतदाताओं का नाम काट दिया गया है। जिसमें से 25 हजार 201 मतदाताओं के सापेक्ष सोमवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर ने 63 सौ मतदाताओं का नोटिस बीएलओ के माध्यम से जारी कराया है। तहसील स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से नो मैपिंग मतदाताओं के प्रमाण पत्रों की जांच के लिये कुल सात अधिकारी नामित किये है। 21 जनवरी से 24 जनवरी तक पहले चरण की जांच किया जायेगा।
सकलडीहा विधानसभा में एसआईआर के बाद कुल 54 हजार 470 नाम काट दिया गया है। जिसमें से 11 हजार 565 अनुपस्थित मतदाता है। जो कहीं और रहते है। इसके अलावा 10 हजार 108 मृतक मतदाता थे। जिनका नाम हटा दिया गया है। 24 हजार 910 मतदाता कहीं और शिफ्ट हो गये है। 6777 डबल मतदाताओं के नाम भी हटा दिया गया है। 1110 मतदाताओं का अन्य कारणों से पता नहीं चल पा रहा है। शेष 2 लाख 89 हजार 55 मतदाताओं की सूची प्रकाशित किया गया है। जिसमें से 25 हजार 201 मतदाताओं का नो मैपिंग के तहत कोई ब्योरा नहीं मिलने पर नोटिस भेजने की कवायद तेज कर दी गई है। इस क्रम में सोमवार को सभी सुपरवाईजरों के माध्यम से पहले चरण में 63 सौ मतदाताओं का नोटिस बीएलओ के माध्यम से जारी किया गया है।इसकी जांच के लिये मतदाता अपना प्रमाण पत्र तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी ,बीडीओ, सीडीपीओ सकलडीहा और चहनिया के माध्यम से जांच रिपोर्ट लिया जायेगा। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि पहले चरण में 63 सौ नो मैपिंग के तहत मतदाताओं का प्रमाण पत्र लिया जायेगा। इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव,बीडीओ विजय सिंह,बीईओ अवधेश कुमार राय,अमरेन्द्र श्रीवास्तव,ओमप्रकाश सहित अन्य रहे।

Previous article दुर्गापुर काली माता मंदिर मार्ग पर खुला नाला दुर्घटना को दे रहा दावत
Next article ताजपुर साधन सहकारी समिति बंद होने से किसान खाद के लिये परेशान
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page