Home चंदौली स्नातक और स्नाकोत्तर समेस्टर परीक्षा में पांच नकलची धराये

स्नातक और स्नाकोत्तर समेस्टर परीक्षा में पांच नकलची धराये

0
स्नातक और स्नाकोत्तर समेस्टर परीक्षा में पांच नकलची धराये
स्नातक और स्नाकोत्तर समेस्टर परीक्षा में पांच नकलची धराये

सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में विश्वविद्यालय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी की ओर से स्नातक व स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षा बीते कई दिनों से चल रहा है। सोमवार को परीक्षा के दौरान पाचं नकलचियों को अनुचित संशाधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। जिन्हें रिस्टकेट की कार्रवाई के लिये अग्रसारित कर दिया गया।
स्नातक और स्नाकोत्तर समेस्टर परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रशासन की ओर से नियमित जांच के बाद ही महाविद्यालय में प्रवेश कराया जाता है। इसके साथ ही महाविद्यालय के सभी कक्षों में सीसी टीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा की निगरानी किया जाता है। इसके साथ ही बीच बीच में केन्द्राध्यक्ष के निर्देश पर आन्तरिक उड़ाका दल की टीम लगातार निगरानी करती है। स्नातक और स्नाकोत्तर समेस्टर परीक्षा के दौरान पांच परीक्षार्थियों को अनुचित संशाधन के प्रयोग में रिस्टीकेट की कार्रवाई की गयी। प्राचार्य व केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा पूर्ण रूप से विश्वविद्यालय की नियमावली एवं उत्तर प्रदेश शासन के अधिनियमों के अनुसार ही शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराये जाने हेतु कटिबध्द है। यदि कोई भी छात्र परीक्षा नियमावली का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए इसकी सूचना विश्वविद्यालय एवं शासन को प्रेषित कर दी जाएगी। परीक्षा को लेकर की महाविद्यालय सजग है।

Previous article ताजपुर साधन सहकारी समिति बंद होने से किसान खाद के लिये परेशान
Next article तहसील जाने वाली रजवाहा मार्ग बंद होने से सकलडीहा में भीषण जाम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page