Home चंदौली पंडुकपुर गोहदा पुलिया का निर्माण नहीं होने से आवागमन में परेशानी

पंडुकपुर गोहदा पुलिया का निर्माण नहीं होने से आवागमन में परेशानी

0
पंडुकपुर गोहदा पुलिया का निर्माण नहीं होने से आवागमन में परेशानी
पंडुकपुर गोहदा पुलिया का निर्माण नहीं होने से आवागमन में परेशानी

पानी से होकर आते जाते राहगीर और बच्चे

सकलडीहा। गोहदा से पंडुकपुर जाने वाली पुलिया निर्माण के लिये बंधी डिविजन विभाग की ओर से तोड़ दिया गया है। लेहरा मनिहरा डे्रन में पानी आ जाने के कारण निर्माण कार्य बंद होगया है। ऐसे में पंडुकपुर,ओरवा,दिनदासपुर,सलेमपुर,कांधी सहित विभिन्न गांवों का सर्म्पक मार्ग टूट गया है। जिससे आने जाने में काफी समस्या हो रही है। स्कूली बच्चों के साथ सुबह शाम आने जाने वाले राहगीरों को काफी समस्या हो रही है। इसके बाद भी आने जाने के लिये वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
गोहदा वाया पंडुकपुर पुलिया से ओरवा,कांधी,सलेमपुर,दिनदासपुर,धरहरा,इमलाई,रानेपुर,गोपालीपुर,सिवाने,पंडुकपुर सहित विभिन्न गांवों के लोग चहनिया से लेकर धरहरा मुख्य मार्ग पर आते है। बीते कई साल से पुलिया जर्जर होगया था। जिसके निर्माण के लिये ग्रामीणों ने कई बार विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद बंधी डिविजन विभाग से टेंडर होने पर करीब पन्द्रह लाख की लागत से बनने की स्वीकृति मिली। कार्यदायी संस्था की ओर से जर्जर पुलिया को तोड़कर निर्माण शुरू किया गया। लेहरा मनिहरा डे्रन पर बनी पुलिया के नीचे डे्रन में पानी आ जाने से दर्जनों गांव के हजारों लोगो का सर्म्पक मार्ग बंद होगया। जिससे प्रतिदिन स्कूल और जरूरी कार्य के लिये आने जाने वाले बच्चे,युवा,विद्यार्थी सहित किसानों को काफी समस्या हो रही है। इसके बाद भी विभाग की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किया गया। जिसे लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। किसान नेता पंमपंम सिंह,संजय सिंह,देवीलाल,अजय,घासी राजभर आदि ग्रामीणों ने आवागमन बंद होने से जिला प्रशासन से निर्माण कार्य शुरू कराये जाने की मांग किया है। इस बाबत जेई आबिद ने बताया कि नहर में पानी के आने के कारण समस्या होगयी है। शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जायेगा।

Previous article बसंत पंचमी पर ताराजीवनपुर में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल की नवीन शाखा का शुभारम्भ
Next article बसपा ने राजभर समाज का बढ़ाया मान सम्मान:
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page