जेसीबी और टै्रक्टर को जब्त करते हुए खनन और पुलिस विभाग के अधिकारी
सकलडीहा। डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी के निर्देश पर सर्किल के पुलिस खनन विभाग के अधिकारी अवैध खनन के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इस क्रम में शुक्रवार को सराय रसूलपुर स्थित एक ईट भट्टे से एक जेसीबी और टै्रक्टर को मिट्टी के अवैध खनन में जब्त किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से खलबली मची है।
सकलडीहा,बलुआ,धानापुर और धीना पुलिस की ओर से अवैध मिट्टी की खनन बगैर विनमय शुल्क जमा किये अवैध खनन पर अभियान चलाया है। ग्रामीणों की शिकायत पर डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी के निर्देश पर बलुआ थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर स्थित एक ईट भट्टे पर पुलिस और खनन विभाग की टीम ने छापा मारकर एक जेसीबी और एक टै्रक्टर को जब्त कर लिया है। खनन अधिकारी सिद्धार्थ ने बताया कि बगैर विनमय शुल्क जमा किये अवैध खनन पर एक जेसीबी और ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। जिसे बलुआ थाने में अग्रिम कार्रवाई के लिये भेजा गया है। इस मौके पर कोतवाल अतुल प्रजापति सहित क्षेत्रीय दरोगा मौजूद रहे।
