Home चंदौली नवनिर्मित इंटर लॉकिग मार्ग की टूटी साइडवाल दुर्घटना को दे रहा दावत

नवनिर्मित इंटर लॉकिग मार्ग की टूटी साइडवाल दुर्घटना को दे रहा दावत

0
नवनिर्मित इंटर लॉकिग मार्ग की टूटी साइडवाल दुर्घटना को दे रहा दावत
नवनिर्मित इंटर लॉकिग मार्ग की टूटी साइडवाल दुर्घटना को दे रहा दावत

ब्लॉक रोड पर बनी इंटर लॉकिंग मार्ग की टूटी साइडवाल

सकलडीहा। पंचम राज्य वित्त और केन्द्रीय वित्त आयोग योजना के तहत वर्ष 2024/25 में लाखों की लागत से ईटवा गांव में ब्लॉक रोड से राजेन्द्र यादव के घर तक साइडवाल और इंटर लॉकिंग मार्ग का निर्माण कराया गया है। बीते दो सप्ताह पूर्व मार्ग पर कुछ दूर साइडवाल टूट कर ढह गया है। जिससे आने जाने वाले ग्रामीण दुर्घटना के शिकार हो रहे है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। ग्रामीणों ने मानक के अनुसार साइडवाल का निर्माण नहीं होने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र पंचायत विभाग की ओर से लगातार विकास को लेकर तेजी से कवायद किया जा रहा है। ब्लॉक की बाउड्री के बगल से कच्ची मार्ग लम्बे समय से जर्जर रहा। बीते वर्ष 2024/25 में लाखों की लागत से ईटवा गांव में ब्लॉक रोड से राजेन्द्र यादव के घर तक साइडवाल और इंटर लॉकिंग मार्ग का निर्माण कराया गया । कुछ दिनों पूर्व इंटर लॉकिग मार्ग पर साइड वाल ढह गया है। जिससे शाम होते ही आने जाने वाले महिलायें बच्चे और बुर्जुग गिरकर चोटिल हो रहे है। जबकि इस कार्य को लेकर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से लगातार मॉनिटरिंग किया गया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की कोरमपूर्ति के कारण गांवों में बनाये जा रहे सड़क निर्माण मानक के अनुरूप नही होने से टूट कर बिखर जा रहा है। गांव के पिंटू यादव,कन्हैया,अभिषेक सहित ग्रामीणों ने इंटर लॉकिंग मार्ग की टूटी साइडवाल की मरम्मत कराने की मांग किया है। उधर बीडीओ विजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समस्या से निजात दिलाने का भरोशा दिया है।

Previous article धरहरा में हेलीपैड बनाने के लिये भूमि हुआ चिन्हित
Next article मोदी योगी युग में विकास का लहराया परचम और कानून हुआ सख्त:
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page