नईबाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पूजा अर्चना करते हुए बच्चे और शिक्षक
सकलडीहा में सरस्वती माता की सजायी गयी झांकी
उपजिलाधिकारी आवास पर मां सरस्वती की स्थापित प्रतिमा
सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा के विभिन्न स्थानों पर मां सरस्वती की धूमधाम से पूजा अर्चना किया गया। इसके अलावा विद्यालय सहित एसडीएम आवास पर मां सरस्वती की आकर्षक प्रतिमा स्थापित किया गया था। इस मौके पर विद्यालयों में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती उत्साह पूर्वक मनाया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और सरस्वती पूजन समारोह विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने समारोह पूर्वक मनाया । जिसमें नेताजी के जीवन वृतांत पर भाषण और चित्रकला, वाद विवाद की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा नेताजी जी का यह नारा उनका अमर नारा बन गया। जिसने लोगों में बलिदान की भावना जगाई उनका मानना था कि भारत को गरीबी और असमानता से निकालने के लिए एक मजबूत, केंद्रीकृत, समता मूलक राज्य की आवश्यकता है। इस अवसर पर ज्योति भारद्वाज, धर्मराज प्रसाद सतीश कुमार, सुरेश कुमार, मृत्युंजय झम्मन आदि रहे।
बंसत पंचती पर श्रीपत ब्रम्हबाबा मंदिर में आस्थावानों की जुटी भीड़
सकलडीहा।बंसत पंचमी पर ईटवा गांव के श्रीपत ब्रम्हबाबा के मंदिर पर आस्थावान महिलाओं की भीड़ सुबह से लेकर शाम तक दर्शन पूजन में जुटी रही। मान्यता है कि यहां पर आने वाली महिलाओं की हर मुरादें पूरी होती है। इस अवसर पर विशाल मेला का आयोजन होता है। मेला में महिलायें मुरादे पुरी होने पर बच्चों के साथ मुंडन संस्कार और विधि विधान से पूजा अर्चना करती है।
