Home चंदौली मेगा कैम्प में 213 लाभार्थियों ने कराया पंजीकरण

मेगा कैम्प में 213 लाभार्थियों ने कराया पंजीकरण

0
मेगा कैम्प में 213 लाभार्थियों ने कराया पंजीकरण

सामाजिक सुरक्षा योजना का मिलेगा लाभ,बाल बाल श्रम मुक्त पंचायत का निर्माण

चन्दौली चकिया। संस्था मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर ग्राम पंचायत डुमरी, शहाबगंज में मेगा कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभाग के समन्वय से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं खासकर बच्चों व महिलाओं से संबंधित योजना जैसे मुख्य मंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना , श्रमिक पंजीकर, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जॉब कार्ड इत्यादि के लाभ की प्रक्रिया व आवेदन के क्रिया पर सभी को जानकारी दे कर पात्र लाभार्थी को योजनाओं से जोड़ा गया।मेगा कैम्प में विकास खण्ड शहाबगंज से एडीओ पंचायत श्री अरविन्द सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी साहब सिंह, चाइल्ड लाइन समन्वयक इंद्रजीत, श्रम विभाग से धीरेन्द्र, ज्योति देवी पंचायत सहायक ने अपने अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन किया। एडीओ पंचायत द्वारा बताया गया सरकार बाल श्रम बाल विवाह रोकथाम के लिए बच्चों सम्बन्धी योजनाएं चलाई जा रही जिससे कोई भी बच्चा श्रम न करे उसका विवाह न हो और वो अपनी शिक्षा पूर्ण करे।
साथ ही साथ एडीओ पंचायत द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ ग्रहण कराया गया।
इस दौरान डुमरी पंचायत के आसपास के पंचायत के लाभार्थी ने कैम्प के द्वारा सेवा लिया। जिसमें कुल 213 लाभार्थियों ने मेगा कैम्प के द्वारा लाभ लिया जिसमें 41 लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड ,17 का श्रम पंजीकरण, 20 से अधिक का आधार कार्ड ,11 राशन कार्ड ने योजनाओं के लिए अपना फॉर्म भरवाया व 20 से अधिक लोगों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से परामर्श सहायता प्रदान की।
मेगा कैम्प के दौरान संस्था से प्रीति , शहनाज, मनोज , आर्यना देवी आगनवाड़ी, दिनेश विश्वकर्मा पीएलवी, अंजू वर्मा पीएलवी, रविप्रकाश पीएलवी, पंकज वीडीओ, करुणेश पाण्डे आदि उपस्थित रहे।

Previous article बजरंग हिंदू वाहिनी संघ ने निकाला भव्य भगवा शोभा यात्रा
Next article डा0आम्बेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page