Home चंदौली एक जनपद एक उत्पाद से यूपी बना उत्तम प्रदेश

एक जनपद एक उत्पाद से यूपी बना उत्तम प्रदेश

0

एक जनपद एक उत्पाद से यूपी बना उत्तम प्रदेश:

सकलडीहा पीजी कॉलेज में प्राचार्य सम्बोधित करते हुए

नईबाजार में विकसीत यूपी का संकल्प दोहराते हुए बच्चे और शिक्षक

सकलडीहा । उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय से लेकर शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारी और अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में योगी मोदी के नेतृत्व में यूपी उत्तम प्रदेश बना। हर वर्ग के लोगों का सबका साथ सबका विकास और सबके प्रयास व विश्वास से चौमुखी विकास हुआ। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालेपंचायत कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह,एडीओ बजरंगी पांडेय,सचिव राम सिंह,हवलदार यादव,एडीओ एजी विनय मिश्रा सहित अन्य रहे। वही सकलडीहा पीजी कॉलेज में प्रथम दिवस विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश शीर्षक पर गोष्ठी आयोजित हुई जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.प्रदीप कुमार पाण्डेय ने वर्तमान उत्तर प्रदेश की पर्यटन क्षेत्र में बढ़ते हुए कदम एवं युवाओं की भूमिका और उनके महत्व पर अपने विचार दिए कहा कि उत्तर प्रदेश की विशाल युवा जनसंख्या देश को विकसित बनने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राजनीति विभाग प्रभारी प्रो.शमीम राईन ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के महत्व एवं लोकतांत्रिक परंपरा में प्रादेशिक शक्तियों का उल्लेख किया। संदीप कुमार सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल विभाग ने एक जनपद, एक उत्पाद के महत्व एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित अनेक युवाओं पर आयोजित कार्यक्रम पर व्यापकता से प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. जितेंद्र यादव ,डॉ. पवन ओझा,अजय कुमार यादव,यज्ञ नाथ पांडेय सहित अन्य रहे। इसके पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत के थीम पर समारोह पूर्वक मनाया गया विद्यालय में बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने उत्तर प्रदेश के समृद्ध इतिहास पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर ज्योति भारद्वाज, धर्मराज प्रसाद सतीश कुमार, सुरेश कुमार, मृत्युंजय झम्मन आदि रहे

Previous article तीन मवेशी और वाहन के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next article वीणावादनी मां की स्थापना पर भंडारा और देवी जागरण का आयोजन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page