सकलडीहा। महात्मा गांधी की पुण्डतिथि पर 30 जनवरी से 13 फरवरी तक डोर टू डोर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू किया गया है। गुरूवार को सीएचसी अधीक्षक डा.बीके प्रसाद के नेतृत्वम में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बैठक करके निर्देशित किया। इस मौके पर आशा सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकत्री मौजूद रही।
कुष्ठ रोग उन्मूलन को लेकर शासन की ओर से गांव गांव में जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसको लेकर सीएचसी प्रशासन की ओर से सभी आशा,एएनएम और स्वास्थ्य कार्यकत्री और कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। दो सप्ताह चलने वाले पखवाड़ा के तहत गांवों में कुष्ठ रोग से ग्रस्ति लोगों का समय से पहचान और नि:शुल्क उपचार की उपलब्धता के साथ आमजन में इस रोग के प्रति भ्रांति को दूर करते हुए सामाजिक भेदभाव को समाप्त किया जाना है। सीएचसी अधीक्षक डा. बीके प्रसाद ने बताया कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से उपचार योग्य रोग है। बशर्ते इसकी पहचान और प्रमुख लक्षणों का समय रहते हो। त्वचा पर हल्के सफेद रंग और ऐसे दाग में सुन्नपन हो छूने से दर्द की अनुभूति कम हो व हाथ व पैरों में झनझनाहट या कमजोरी घावों का देर से भरन और नसों का मोटा पन होने पर अपने नजदीक के एएनएम, आशा और सीएचओ से मिलकर समस्या का समाधान और तुरंत सूचना दे। इस मौके पर सीएचसी एआरओ अमित मिश्रा बीपीएम शाहिद आलम अंसारी,उपेन्द्र सिंह,क्षितिज सिंह,शिवेन्द्र सिंह सहित अन्य रहे।
