Home चंदौली सीवर पाइप लगाने के लिये सड़क खोदकर छोड़ देने से आक्रोश

सीवर पाइप लगाने के लिये सड़क खोदकर छोड़ देने से आक्रोश

0
सीवर पाइप लगाने के लिये सड़क खोदकर छोड़ देने से आक्रोश
सीवर पाइप लगाने के लिये सड़क खोदकर छोड़ देने से आक्रोश

सकलडीहा कस्बा के मुस्लीम बस्ती में बीते एक सप्ताह से खोदकर छोड़ा गया मार्ग

सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा के मुस्लीम और राजभर बस्ती में जाने वाली मार्ग पर सीवर पाइप लाइन बिछाने के लिये एक सप्ताह से अधिक सयम से सड़क खोदकर छोड़ दिया गया है। जिससे छोटी बड़ी वाहनों के आवागमन में समस्या हो रही है। मुस्लीम बस्ती में आगामी दिनों शादी विवाह होना है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
कस्बा के अलाउ गली से होकर मुस्लीम,राजभर,विश्वकर्मा, यादव बस्ती में लोग जाते है। बीते दिनों कई दिनों से मुहल्ले में नाला जाम होने से सड़क पर गंदा पानी लग जाता था। जिसे देखते हुए ग्राम सभा की ओर से बीते एक सप्ताह से अधिक समय से इंटर लॉकिंग मार्ग को उखाड़कर छोड़ दिया गया है। यही नही जगह जगह सीवर पाइप गिरा दिया गया है। इससे मुस्लीम बस्ती से लेकर अन्य बस्ती में आने जाने वालों को काफी परेशानी हो रही है। इंटर लॉकिंग ईंटों को उखाड़ दिये जाने से बालू के कारण बाइक साइकिल तो दूर पैदल चलना भी दूभर होगया है। जबकि आगामी दिनो कई लोगों के घरों में शादी विवाह और तिलक और रिस्पेशन का कार्यक्रम आयोजित होना है। समस्या को लेकर कस्बावासियों ने मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराये जाने की मांग किया। चेताया कि शादी विवाह लग्न से पूर्व समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीण आन्दोलन के लिये मजबूर होंगे। इस बाबत सचिव संदीप गौतम ने बताया कि पाइप गिरा दिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जायेगा।

Previous article गेहूं की कटाई को लेकर ग्रामीण फीडर की आठ घंटे दिन में आपूर्ति रहेगी ठप
Next article नवनियुक्त सहायिकाओं को दायित्वों की मिली जिमेदारी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page