Home चंदौली मुख्यमंत्री योजना के तहत दिव्यांगों को वितरण हुआ ट्राई साइकिल

मुख्यमंत्री योजना के तहत दिव्यांगों को वितरण हुआ ट्राई साइकिल

0
मुख्यमंत्री योजना के तहत दिव्यांगों को वितरण हुआ ट्राई साइकिल
मुख्यमंत्री योजना के तहत दिव्यांगों को वितरण हुआ ट्राई साइकिल

विकास खंड परिसर में दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरण करते ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह और जिला दिव्यांगजन अधिकारी राजेश नायक

सकलडीहा । मुख्यमंत्री दिव्यांगजन योजना के तहत शुक्रवार को विकास खंड सभागार में पांच दर्जन दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरण किया गया। इस मौके पर जिला दिव्यांग अधिकारी राजेश नायक ने विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि अवधेश कुमार सिंह ब्लॉक प्रमुख सकलडीहा ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की ओर से दिव्यांगजनों के लिये विभिन्न प्रकार की योजना के साथ शिक्षा और नौकरी में विशेष लाभ दिया जा रहा है।करोड़ों की लागत से धरहरा में दिव्यांजनों के लिये ममता मयी विद्यालय खोला गया है। इसके अलावा शासन की ओर से पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। वही जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक ने कहा कि दिव्यांगजन बच्चों से लेकर युवाओं को विभाग की ओर से योजना का लाभ दिया जा रहा है। कोई भी दिव्यांग दुकान या रोजगार करना चाहता है। विभाग की ओर से उन्हें अनुदान की व्यवस्था किया गया है। अलट पेंशन योजना,प्रधानमंत्री ऋण योजना सहित अन्य योजना की जानकारी विस्तार से दिया गया। इसके पूर्व चयनित 50 से अधिक लाभार्थियों को मुख्य अतिथि और अधिकारियों ने मालाफूल पहनाकर ट्राई साइकिल वितरण किया। अंत में दिव्यांगों को कोई समस्या होने पर ब्लॉक स्तर पर समस्या लिखकर बीडीओ को देने को बताया। इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह,एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,अभिनव पांडेय,मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान,अमित सिंह,गुलाब मौर्या,मुकेश नंदन सहित अन्य रहे।

Previous article दस हजार उपभोक्ताओं से 16 करोड़ की राजस्व वसूली
Next article दिल्ली में सुहानी राजभर को मिला गोल्ड मेडल और चेक
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page