Home चंदौली भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य का निधन पर शोक

भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य का निधन पर शोक

0
भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य का निधन पर शोक
भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य का निधन पर शोक

मृतक भाजपा नेता भगवान दास की फाइल फोटो

सकलडीहा। भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष 65 वर्षीय भगवान दास का शनिवार की रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके मौत से परिवार सहित पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर शोक जताने वालों का ताता लगा है।सकलडीहा कोतवाली के चतुर्भुजपुर गांव निवासी भगवान दास भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय सदस्य थे । उनकी मेहनत और ईमानदारी को देखते हुए पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण पदों पर दायित्व सौंपा था। इसके साथ ही बीते पंचायत चुनाव में उन्हें जिला पंचायत सदस्य का उम्मीदवार भी बनाया था। लेकिन महज व कुछ वोटों से पीछे रह गए। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने पार्टी में अपनी सक्रियता बनाए रखी। लोगों के अनुसार वह काफी मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के धनी थे। जिससे हर कोई उनकी तारीफ कर भावुक हो जा रहा है। शोक जताने वालों में भाजपा के ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह,मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान, नीरज सिंह बाला, रंजय पांडेय,रमाशंकर खरवार,विजय गुप्ता,रोहित जायसवाल,पंमपंम सिंह,रवि सिंह,मुसाफिर प्रजापति,अजीत पाठक,रंजय पांडेय,अमरजीत राजभर,अवधेश सिंह,दीपक केशरी,देवेन्द्र दत्त पांडेय पूनम चौहार सहित तमाम पार्टी नेता और कार्यकर्ता रहे।

Previous article मिठाई दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
Next article परिवार न्यायालय का बकाया जमा नहीं करने पर पति की जमीन होगा निलाम।
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page