Home खेल कूद इमरान ढोढिया 11 ने फाइनल मैच का जीता खिताब

इमरान ढोढिया 11 ने फाइनल मैच का जीता खिताब

0
इमरान ढोढिया 11 ने फाइनल मैच का जीता खिताब
इमरान ढोढिया 11 ने फाइनल मैच का जीता खिताब

खिलाड़ियों को शिल्ड और मेडल देकर सम्मानित करते हुए अतिथि

सकलडीहा। महादेव स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में कमालपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल के मैदान में ग्रामीण लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइलन मैच का भव्य आयोजन रविवार की देर शाम समाप्त हुआ। इस मौके पर फाइनल मैच बभनियांव और इमरान ढोढिया 11 के बीच हुआ। जिसमें इमरान ढोढिया ने फाइनल मैच का खिताब जीता। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.प्रभुनाथ दूबे और डा.आनंद प्रकाश तिवारी डा.आरके त्रिपाठी व डा.परवेज ने खिलाड़ियों को शिल्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।
सेमीफाइन मैच इमरान ढोढिया और जीवनपुर के बीच हुआ। जिसमें इमरान ढोढिया 11 ने जीत हासिल किया। दूसरे सेमीफाइनल में नईबाजार और बभनियांव के बीच संपन्न हुआ। जिसमें बभनियाव ने जीत हासिल किया। फाइनल मैच इमरान ढेाढिया और बभनियावं के बीच रोमांचक मैच हुआ। जिसमें कम अंतर से इमरान ढोढिया की टीम फाइनल मैच का चैंपियन शीप का खिताब जीता। शानदार प्रदशर्न के लिये शुभम यादव को मैन आफ द सिरिज का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को शिल्ड के साथ 60 हजार का चेक और उपविजेता टीम को शील्ड के साथ 30 हजार रूपया का चेक दिया गया। मुख्य अतिथि डा.पीएन दूबे ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभा का अंबार है। इस मौके पर केजी नंदा हास्पीटल के एमडी डा.आनंद प्रकाश तिवारी,डा.आरके त्रिपाठी,डा.परवेज अहमद डॉ. वरुण पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article महाराजा सुहेलदेव की विरासत और स्वाभिमान के लिये एकजुटता जरूरी: अनिल राजभर
Next article एसडीएम ने तहसील के विभिन्न कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page