सकलडीहा। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर शाम एक नाबालिंग छात्रा की अपरहण के मामले में फरार आरोपी युवक को सकलडीहा अलीनगर तिराहे से छात्रा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय से जेल भेज दिया। वही बरामद छात्रा को वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बीते 31 जनवरी को दोपहर में उसी गांव का युवक ने कक्षा आठ की छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। देर शाम तक छात्रा के घर नहीं आने पर परिजन परेशान होगये। कोतवाली पहुंचकर परिजनों ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गयी। मुखबीर से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने सकलडीहा अलीनगर तिराहा से भोजापुर की जाने वाली मार्ग पर एक बैंक के समीप से आरोपी युवक को छात्रा के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद छात्रा को परिजनों के साथ वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया। वही गिरफ्तार युवक रीतेश यादव को विभिन्न धारा के तहत न्यायालय से जेल भेज दिया। इस बाबब प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि अपहरण के मामले में दर्ज मुकदमा के आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल भूपेन्द्र निषाद,कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय,एसआई जयप्रकाश दूबे,महिला सिपाही नेहा और राकेश यादव रहे।
