Home अध्यात्म भक्तों के कल्याण का सार है श्रीमद्भागवत कथा ..स्वामी लोकेश आनंद जी महाराज

भक्तों के कल्याण का सार है श्रीमद्भागवत कथा ..स्वामी लोकेश आनंद जी महाराज

0
भक्तों के कल्याण का सार है श्रीमद्भागवत कथा ..स्वामी लोकेश आनंद जी महाराज
भक्तों के कल्याण का सार है श्रीमद्भागवत कथा ..स्वामी लोकेश आनंद जी महाराज

श्रीमद्भागवत कथा का वर्णन करते हुए मथुरा के भागवत किंकर स्वामी लोकेश आनंद जी महाराज

सकलडीहा। तेनुवट गांव में संत सुनील मिश्रा के आवास पर राधा-कृष्ण (लल्ला-लल्ली) जी के चौथे पदार्पण उत्सव के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। मंगलवार को मथुरा से पधारे सुप्रसिद्ध भागवत किंकर स्वामी लोकेश आनंद जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान विधि विधान से पूजा अर्चन के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। स्वामी लोकेश आनंद जी महाराज ने संगीत मय कथा के माध्यम से श्रोताओं को ज्ञान और भक्ति की गंगा में सराबोर कर दिया।
कथा के प्रथम दिन गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के पश्चात विधिवत रूप से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथावाचक किंकर स्वामी लोकेश आनंद जी महाराज ने बताया कि यह कथा न केवल भक्ति का मार्ग दिखाती है। बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि नारद मुनि ने भक्ति मैया के दोनों पुत्र ज्ञान और वैराग्य को पुनः युवा करने के लिए श्रीमद्भागवत का श्रवण कराया था। इसी से स्पष्ट होता है कि भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन से अज्ञान, मोह और विकार को दूर करता है तथा भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संचार करता है। महाराज श्री ने भागवत की महत्ता बताते हुए कहा कि इसके श्रवण मात्र से ही भक्तों का कल्याण संभव है। भागवत कथा जीवन के हर पहलू में सकारात्मक परिवर्तन लाने की शक्ति रखती है और मनुष्य को ईश्वर के निकट ले जाती है। यह श्रीमद्भागवत कथा सात फरवरी तक प्रतिदिन आयोजित की जाएगी। इस मौके पर अनिरुद्ध मिश्रा, अरविंद मिश्रा, अश्वनी मिश्रा, रमाकांत पांडे, शशिकांत पांडे, हरी सेवक चतुर्वेदी, विजय पांडे,गोपाल तिवारी,राजीव दीक्षित (पूर्व प्रधान), संतोष पांडे, संजय पांडे, शिवपूजन पांडे,आशुतोष पांडे,सहित बड़ी संख्या में भक्तगण कथा का रसपान किया।

Previous article भंडारे में हजारों भक्तों ने चखा प्रसाद और लिया आर्शीवाद
Next article नौ मैपिंग में कम सत्यापन होने पर एसडीएम ने जतायी नाराजगी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page