-2.5 C
New York
Wednesday, February 25, 2026

Buy now

सकलडीहा कस्बा में सीसी मार्ग का निर्माण शुरू नहीं होने से परेशानी

सकलडीहा कस्बा में सीसी मार्ग का निर्माण शुरू नहीं होने से परेशानी

सकलडीहा कस्बा की जर्जर मार्ग पर पैदल चलना हुआ दूभर

सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा की मार्ग बीते कई साल से जर्जर होगया है। इसको लेकर कस्बा के व्यापारी से लेकर किसान नेताओं ने बीते दिनों धरना प्रदर्शन किया। अधिकारियों की ओर से सड़क निर्माण कार्य शुरू कराये जाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से सकलडीहा कस्बा में जाम की समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों और राहगीरों ने पुलिस प्रशासन के साथ विभागीय अधिकारियों से सड़क पर हो रहे अवैध अतिक्रमण हटाये जाने की मांग किया है।
कस्बावासियों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के लिये शासन प्रशासन से भारी भरकम धन जारी होता है। लेकिन सड़क का निर्माण में लम्बाई और चौड़ाई का ध्यान विभागीय अधिकारी मौके पर आकर नहीं करते है। जिसके कारण कार्यदायी संस्था मनमानी ढ़ग से कार्य करके कोरमपूर्ति कर लेता है। बीते कई साल से सकलडीहा कस्बा से स्टेशन जाने वाली मार्ग जर्जर है। जिसपर पैदल चलना भी दूभर होगया है। स्कूली वाहन से लेकर ट्रांसपोर्ट वाहनों के आने से सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिती बनी रहती है। दुकानों के सामने खड़े वाहनों और सड़क पर अवैध अतिक्रमण से जाम में बच्चे परेशान रहते है। इसके बाद भी कोतवाली पुलिस से लेकर विभागीय अधिकारी अनजान रहते है। कस्बा वासियों ने सड़क निर्माण के साथ नाला निर्माण कराये जाने की मांग किया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी और उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सकलडीहा दिलीप गुप्त ने गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page