Home चंदौली सीसी रोड निर्माण शुरू होने से नागेपुर के व्यापारियों को सहुलियत

सीसी रोड निर्माण शुरू होने से नागेपुर के व्यापारियों को सहुलियत

0
सीसी रोड निर्माण शुरू होने से नागेपुर के व्यापारियों को सहुलियत
सीसी रोड निर्माण शुरू होने से नागेपुर के व्यापारियों को सहुलियत

नागेपुर कस्बा में सीसी रोड का निर्माण कराते हुए विभागीय लोग

सकलडीहा। दो ग्राम सभा सकलडीहा और नागेपुर से होकर जाने वाली सकलडीहा स्टेशन मार्ग (सकलडीहा कोट तक) 900 मीटर सीसी मार्ग बीते कई साल से जर्जर है। जिसे लेकर बीते दिनों किसान यूनियन और व्यापारियों ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद जिला पंचायत से मात्र तीन सौ मीटर सीसी रोड नागेपुर गांव सभा तक बनाये जाने से सकलडीहा कस्बा के व्यापारियों में आक्रोश है। हालकि नागेपुर गांव के व्यापारियों को सड़क निर्माण शुरू होने से काफी सहुलियत होगा। सकलडही के व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों से 600 मीटर शेष अधूरी सीसी मार्ग बनवाने की मांग उठाया है।सकलडीहा कस्बा से रेलवे स्टेशन जाने वाली सकलडीहा आम्बेडकर तिराहा से लेकर सकलडीहा कोट की मार्ग बीते कई पंचवर्षीय योजना के तहत निर्माण नहीं होने से जर्जर होगया है। पन्द्रह साल पूर्व कांग्रेस नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना की पत्नी श्वेता सिंह जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने पर सीसी रोड का निर्माण सकलडीहा कोट तक कराया। इसके बाद कई वर्षो तक सड़क की मरम्मत नही होने से सड़क जगह जगह गड्ढे में तब्दील होगया था। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभरॉव की समस्या से व्यापारी और राहगीर परेशान थे। व्यापारियों और किसान यूनियन के पदाधिकारियों की ओर से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के बाद महज 299मीटर सीसी सड़क पांच मीटर चौड़ा बनाने के लिये जिला पंचायत से 23 लाख 24 हजार रूपया स्वीकृत हुआ। सड़क निर्माण शुरू होने से नागेपुर गांव के व्यापारियों को जहां सहुलियत मिली है। वही सकलडीहा कस्बा में सीसी मार्ग का निर्माण नहीं होने से व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कस्बा के व्यापारियों ने जिला पंचायत से अधूरी 600 मीटर सड़क निर्माण कराये जाने की मांग किया है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम ने बताया कि अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण शीघ्र ही कराया जायेगा। इसके लिये पत्र लिखकर भेज दिया गया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान नागेपुर प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव,मुन्ना गुप्ता,मनोज जायसवाल सहित अन्य रहे।

Previous article पत्रावलियों का रख रखाव को लेकर रजिस्टार के खिलाफ जतायी नाराजगी
Next article सकलडीहा बार एसोसिएशन का 27 फरवरी को हागा चुनाव, अधिसूचना जारी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page