बरठी प्राथमिक विद्यालय में आरएसएस की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन में उपस्थित अतिथि
सकलडीहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत का युवा सम्मेलन रविवार को बरठी प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। सम्मेलन को मुख्य वक्ता डॉ0 अनिल यादव ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर युवाओं को राष्ट्र समर्पित भागीदारी के लिये जागरूक किया।उन्होंने ने कहा कि संघ का उद्देश्य चरित्र निर्माण, सामाजिक समरसता और राष्ट्र सेवा के भाव को मजबूत करना है। आज का युवा देश का भविष्य है। यदि युवा अनुशासित, संस्कारवान और राष्ट्रभक्त होगा तो भारत विश्व पटल पर और अधिक सशक्त बनकर उभरेगा। उन्होंने संघ की विचारधारा, कार्यपद्धति और समाज के प्रति दायित्वों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि गुलाब सिंह जिला संघ चालक व विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी नारायन सिंह खंड संघ चालक ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संघ निरंतर समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रहा है। युवाओं को चाहिए कि वे सेवा, समर्पण और संगठन के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें। सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान स्वरूपा नंद तिवारी ने एकल गीत के साथ संघ के विभिन्न आयामों और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अध्यक्षता अवधेश सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष व संचालन दशरथ चौहान ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष जेपी चौहान, हरवंश पटेल, पवन कुमार, सौरभ कुमार जायसवाल,आलोक पांडेय, बबलू पासवान, राजेश मोदनवाल, चिक्कू सिंह,मोनू,लव राय, कुंदन राय, बिंद्रा गुप्ता,पंकज पाल सहित स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
