Home अध्यात्म प्रशासन का सहयोग नही मिलने से समिति के पदाधिकारी देंगे इस्तीफा

प्रशासन का सहयोग नही मिलने से समिति के पदाधिकारी देंगे इस्तीफा

0
प्रशासन का सहयोग नही मिलने से समिति के पदाधिकारी देंगे इस्तीफा


सकलडीहा।सकलडीहा कस्बा में वर्षो से रजिस्टर्ड दुर्गापूजा सेवा समिति के मुख्य कर्ता -धर्ता के साथ कुछ लोगों की ओर से दुर्व्यवहार और मंदिर के सुंदरीकरण में व्यवधान पहुंचानें का आरोप है। जिसे लेकर दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों में काफी रोष है। समिति के पदाधिकारी सामुहिक रूप से इस्तीफा देने की चेतावनी दिया है। समिति के पदाधिकारियों के निर्णय से कस्बावासियों में खलबली मची हुई है।
कस्बा में रजिस्टर्ड दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से शारदीय नवरात्र में नौ दिवसीय झांकी के साथ पूजा,रामलीला का आयोजन और दशहरा महोत्सव धूमधाम से कराया जाता है। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक त्योहारों पर दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से आस्था और निष्ठा के साथ नि:स्वार्थ तन मन और धन के साथ दिन रात पूरा सहयोग किया जाता है। सकलडीहा की नवरात्रि का पर्व पूरे जिले में ऐतिहासिक होता है। जहां जिले के आला अफसर इस कार्यक्रम को संज्ञान में रखते है। बीते कई दिनों से मंदिर परिसर में एक संत की मूर्ति स्थापना होने के बाद भी समिति के पदाधिकारियों के बीच एक दूसरे पक्ष की ओर से टकराव की स्थिती बन गया है।आये दिन समिति के पदाधिकारियों के साथ नोंकझोंक हो रहा है। समिति की ओर से इस संदर्भ में पुलिस और तहसील प्रशासन केा लिखित रूप से अवगत कराया गया है। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई सुझाव या मार्ग दर्शन नहीं मिलने से समिति के पदाधिकारियों में रोष है। समिति के पदाधिकारियों का सामुहिक रूप से इस्तीफा की संभावना को लेकर खलबली मची हुई है। 

Previous article गाजा बाजा के साथ संत रविदास की समर्थकों ने निकाली झांकी,जंयती
Next article अनियंत्रित टोटो पलटने से चालक जख्मी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page