सकलडीहा में पकड़ा गया विशाल अजगर
सकलडीहा । टिमिलपुर में बुधवार को ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाते हुए विशालकाय अजगर को पकड़ कर वन विभाग के कर्मचारियों को सौप दिया। यह अजगर शीशम के पेड़ पर लटका हुआ था। आसपास के युवाओं ने मच्छरदानी सहित अन्य घरेलू विधि से अजगर को निचे गिराया। उसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया। बीते कई दिनों से अजगर को लेकर ग्रामीण सहमे हुए थे। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया। इस दौरान एक युवक को मोबाइल पास के तालाब में गिर गया।
बीते 28 जनवरी को टिमिलपुर के सत्ती माता मंदिर के समीप शीशम के पेड़ पर एक अजगर दिखायी दिया। ग्रामीणो ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर वन विभाग की टीम पहुची। जहा बगैर तैयारी के उसे डंडे से खोद दिया और अजगर पेड़ से नीचे तालाब में गिर गया और लापता हो गया। वन विभाग की टीम को खाली हाथ लौट जाना पड़ा। वही अजगर के पकड़े नहीं जाने पर वहां के लोग दहशत में थे। बुधवार को फिर उसी पेड़ पर सुबह अजगर के दिखायी देने पर गांव में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गया। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुची। आसपास के युवाओं की मदद और दिलेरी से अजगर को किसी तरह पेड़ के नीचे तालाब में फिर गिर गया। ग्रामीणेां के शोर मचाने पर अजगह के भागते समय मच्छरदानी की मदद से ग्रामीण और वन विभाग की टीम ने पकड़कर अपने साथ ले गयी। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया।
