Home चंदौली बीएड और एमए तृतीय समेस्टर की परीक्षा में 11 नकलची रिस्टीकेट

बीएड और एमए तृतीय समेस्टर की परीक्षा में 11 नकलची रिस्टीकेट

0
बीएड और एमए तृतीय समेस्टर की परीक्षा में 11 नकलची रिस्टीकेट
बीएड और एमए तृतीय समेस्टर की परीक्षा में 11 नकलची रिस्टीकेट

सकलडीहा । सकलडीहा पीजी कॉलेज में शुक्रवार को विश्वविद्यालय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से बीएड और एम ए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़ाका दल की टीम ने संघन जांच किया। इस दौरान 11 नकलची नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। जिसकी सूचना तत्काल केन्द्राध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय जी को दी गई। प्राचार्य ने तत्काल विश्वविद्यालय पर नियमावली के अनुसार फार्म 19 के तहत अनुचित साधन प्रयोग में पकड़े गए परीक्षार्थियों के विरुद्ध विश्वविद्यालय परीक्षा नियमावली के अनुसार उनका रिस्टिकेशन कर दिया गया। कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई से परीक्षार्थियों में खलबली मच गया।
विश्वविद्यालय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से बीएड और एम ए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा थी। जिसके तहत कुल केंद्र पर पंजीकृत परीक्षार्थी की संख्या 588 था। द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान दस परीक्षार्थी सख्ती के कारण अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़ाका दल की टीम ने संघन जांच किया। जिसमें 11 नकलची नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। परीक्षार्थियों द्वारा पकड़ी गई नकल सामग्री साक्ष्य सहित अग्रसर कार्रवाई हेतु विश्वविद्यालय को प्रेषित कर दी गई। प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया की महाविद्यालय पर अन्य तीन महाविद्यालय के भी परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है । उत्तर प्रदेश शासन की मंशा एवं विश्वविद्यालय पर नियमावली के विरुद्ध जो भी छात्र नकल करते हुए पकड़े जाएंगे उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही अनिवार्य रूप से किया जायोगा।किसी भी कीमत पर नकल नहीं करने दी जाएगी।

Previous article अज्ञात वहां की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल
Next article सवारी टोटो पलटने से मचा खलबली बाल बाल बचे यात्री
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page