Home चंदौली अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवक मंदिर से टकराये एक की मौत,एक गंभीर रूपबास घायल

अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवक मंदिर से टकराये एक की मौत,एक गंभीर रूपबास घायल

0
अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवक मंदिर से टकराये एक की मौत,एक गंभीर रूपबास घायल
अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवक मंदिर से टकराये एक की मौत

कोतवाली में परिजन घटना के बारे में जानकारी देते हुए

सकलडीहा । कोतवाली क्षेत्र के डेढ़गांवा त्रिलोकपुर के पास बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर एक मंदिर से टकरा गये। बाइक पर बैठे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी ले गये। जिसमें एक युवक की मौत होगयी। वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिये जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
धीना थाना क्षेत्र के बेटाडीह गांव निवासी सुनील गुप्ता के दो पुत्र 17 वर्षीय अमन गुप्ता और 14 वर्षीय आदित्य गुप्ता है। सुनील गुप्ता के बुआ के लड़के की शादी में शामिल होने धीना थाना क्षेत्र के सबल जलालपुर गांव आए थे। इसी शादी में अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ निवासी 19 वर्षीय धीरज गुप्ता पुत्र गुड्डू गुप्ता भी आए थे। अमन गुप्ता और धीरज गुप्ता दोनों किसी काम से जलालपुर से पैशन प्रो बाइक लेकर कमालपुर होते हुए डेढ़ावल चौकी आ रहे थे। कमलापुर-सकलडीहा मार्ग पर डेढ़गांवा गांव के समीप त्रिलोकपुर के समीप पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक मंदिर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े, उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और वे अचेत हो गए। राहगीरों और आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया। वहां वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय यादव और बीके प्रसाद ने जांच के बाद अमन गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल धीरज गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। अमन अपने ननिहाल खरखोलिया में रहता था। इस बाबत प्रभारी कोतवाल वरूणेन्द्र राय ने बताया कि बाइक के अनियंत्रित होने से एक युवक की मौत हो गयी। एक घायल युवक को इलाज के लिये जिला अस्पताल पर इलाज चल रहा है।
इनसेट में
शादी की खुशी मातम में बदला
सुनील गुप्ता के बुआ के लड़के की शादी बिहार के तिलहाड़ी में जाने के लिये तैयारी चल रहा था। इसी बीच परिवार के अमन गुप्ता की मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशी मातम में बदल गया। अमन की मौत होने पर पिता सुनील माता इंदू देवी छोटा भाई आदित्य सहित परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था।

Previous article पूर्व विधायक की पुण्डतिथि पर श्रद्धांजली सभा
Next article आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page