Home अध्यात्म गरीबों और पिछड़ों के मसीहा थे पूर्व विधायक स्व.रामजीत भारद्वाज:

गरीबों और पिछड़ों के मसीहा थे पूर्व विधायक स्व.रामजीत भारद्वाज:

0
गरीबों और पिछड़ों के मसीहा थे पूर्व विधायक स्व.रामजीत भारद्वाज:
गरीबों और पिछड़ों के मसीहा थे पूर्व विधायक स्व.रामजीत भारद्वाज:

श्रद्धांजली सभा के दौरान ब्राम्हणों को भोजन कराते कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर

सकलडीहा। धानापुर और चिरई गांव के पूर्व विधायक स्व.रामजीत राजभर की शनिवार को नागेपुर स्थित मंत्री आवास पर 22वीं पुण्डतिथि पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अपने पिता के पुण्डतिथि पर ब्राम्हण समाज का सम्मान के साथ भोज कराया। इस मौके पर उनके मार्ग दर्शन में जनहित और जनता का जनसेवा करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
श्रद्धांजली सभा को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि बेटा वही जो अपने माता पिता का सम्मान और उनके बताये हुए मार्ग दर्शन को आत्मसात करता है। स्व.रामजीत भारद्वाज पूर्व विधायक जी ने अपने पूरे जीवन में गरीबों और पिछड़े, दलित और वंचित समाज को न्याय देने के लिये अंतिम सांस तक आवाज बुलंद किया। नौकरी में देश और राष्ट्र की सेवा के लिये भारत सरकार ने उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया। वही पिछड़ा आयोग के सदस्य शिवमंगल बियार ने कहा कि गरीबों और पिछड़ों के मसीहा थे पूर्व विधायक स्व.रामजीत राजभर ।आज उनके मार्ग दर्शन पर चलकर ही हर समाज का भला हो रहा है। इसके पूर्व ब्राम्हण समाज सम्मान और भोज का आयोजन हुआ। हजारों की संख्या में लोगों ने पूर्व विधायक को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर अरविंद राजभर,रतेन्द्र राजभर,टुनटुन,गोपाल राजभर,मिश्री राजभर,अमरजीत,सूरज सिंह,कमलेश यादव,रामाश्रय प्रजापति,अभय प्रजापति,गोपी राजभर,बाढ़ू शर्मा,मुन्ना,मोनू चौधरी,पन्ना,सिरी राजभर,तौफिक अहमद,सचिन,राहुल राजभर,भोला सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article महाशिवरात्री पर शिवभक्तों के जलाभिषेक में नहीं हो कोई समस्या:डीएम
Next article डायट पर तीन दिवसीय उर्दू भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page