Home अध्यात्म हर हर महादेव के शंखनाद से गुंज उठा स्वंय भू कालेश्वर,महेश्वर नाथ,सर्वेश्वर नाथ का शिवालय

हर हर महादेव के शंखनाद से गुंज उठा स्वंय भू कालेश्वर,महेश्वर नाथ,सर्वेश्वर नाथ का शिवालय

0
हर हर महादेव के शंखनाद से गुंज उठा स्वंय भू कालेश्वर,महेश्वर नाथ,सर्वेश्वर नाथ का शिवालय
हर हर महादेव के शंखनाद से गुंज उठा स्वंय भू कालेश्वर का शिवालय

चतुर्भुजपुर के स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक और दर्शन पूजन के लिये उमड़ा जनसैलाब

एसडीएम कुंदन राजकपूर और सीओ स्नेहा तिवारी पुलिस फोर्स के साथ सुबह से लेकर रात तक डटी रही

स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन पूजन और जलाभिषेक के लिये उमड़ी कतार में महिलाओं और शिवभक्तों की भीड़

स्वंय भू कालेश्वर महादेव मंदिर गर्भ गृह में जलाभिषेक करते हुए महिलायें और शिवभक्त

सकलडीहा। महाशिवरात्रि पर चतुर्भुजपुर स्थित स्वयं भू बाबा कालेश्वरनाथ महादेव मंदिर और सकलडीहा कस्बा के महेश्वर मंदिर,टिमिलपुर में सर्वेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ जलाभिषेक और दर्शन-पूजन किया। महिला और पुरूष के लिए गर्भगृह में अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए। जबकि निकास के लिए तीसरा द्वार बनाया गया। अलग अलग समय से महिला और पुरुष श्रद्धालुओ की भीड़ को दर्शन कराया जा रहा था।
सुबह 3 बजे मंगला आरती के बाद बाबा का गर्भगृह दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया। मंदिर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की करीब एक किलो मीटर लंबी कतारें लगी रहीं। जिनके लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। स्वयंभू कालेश्वरनाथ महादेव मंदिर की मान्यता है कि यहां शिवलिंग स्वतः जमीन से प्रकट हुआ था। यह मंदिर काशी विश्वनाथ वाराणसी ट्रस्ट से संबद्ध है। चंदौली जिले के साथ-साथ अन्य जनपदों और बिहार राज्य से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालु रात 12 बजे से ही कतार में लगना शुरू हो गए थे। मान्यता है कि कालेश्वरनाथ महादेव के दर्शन मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मंदिर के पुजारी राकेश पाण्डेय ने बताया कि लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। मंदिर अति प्राचीन है और यहां दर्शन मात्र से दिव्य व अलौकिक शक्तियों का आभास होता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम कुंदन राजकपूर ,तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, सीओ स्नेहा तिवारी, कोतवाल भूपेंद्र कुमार निषाद, वरुणेंद्र राय, रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और सेवादार मौजूद रहे।
इनसेट में…….
महाशिवरात्रि पर मेला में महिलाओं की उमड़ी भीड़
महाशिवरात्री पर्व को लेकर चतुर्भुजपुर में तीन दिवसीय मेला का आयोजन होता है। पहले दिन दर्शन पूजन के साथ महिलाओं ने मेला में पहुंचकर गुड़हिया जेलबी पकौड़ी के साथ घरेलू सामानों की खरीदारी किया। इस मौके पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में महिला पुलिस और दरोगा तैनात किये गये थे।

Previous article डायट पर तीन दिवसीय उर्दू भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
Next article ट्रैक पर बाहनों की कतार होने के कारण अप और डाउन में रूकी टे्रन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page